Let’s travel together.

केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान करेंगे नगर परिषद नवीन कार्यालय भवन का लोकार्पण

0 44

 देवेंद्र तिवारी सांची, रायसेन 

नगर परिषद कार्यालय के सर्वसुविधायुक्त भवन को लंबे समय से लोकार्पण का इंतजार था अब लोकार्पण का इंतजार खत्म होता दिखाई दे रहा है तथा इस नवीन भवन के लोकार्पण की तैयारियां जोरशोर से चल रही हैं इस नवीन भवन का लोकार्पण 16 अक्टूबर शुक्रवार को दोपहर दो बजे केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किये जाने की संभावना है ।

जानकारी के अनुसार नगर परिषद को नवीन भवन का लंबे समय से इंतजार था चूंकि नगर परिषद का प्राचीन भवन काफी जर्जर हालत में पहुंच गया था तब नवीन भवन हेतु नगर परिषद द्वारा प्रस्ताव पारित करते हुए नवीन भवन की स्वीकृति प्रदान की थी इसके बाद तमाम भवन निर्माण की प्रक्रिया पूरी करते हुए इसके निर्माण की जिम्मेदारी गंगवार कांट्रेक्टशन कंपनी भोपाल को सौपी गई थी तथा इस भवन के निर्माण में लगभग एक वर्ष लगा इस भवन का निर्माण लगभग डेढ करोड़ रुपए की लागत से किया गया ।इस भवन में नीचे तल पर 15 दुकान निकाली गई है जिनकी नीलामी भी की जा चुकी हैं इन पंद्रह दुकानों से पंद्रह परिवार को रोजगार भी मुहैया हो सकेगा ।जबकि दूसरे तल पर एक बैठक हाल एवं आठ कमरे बनाये गए है इसी प्रकार तीसरे तल पर भी एक हाल एवं आठ कमरे निर्मित किए गए हैं जिनमें अलग अलग शाखाओं का संचालन किया जायेगा इस भवन में सभी अधिकारी कर्मचारियों परिषद के लिए भी नवीन फर्नीचर सहित व्यवस्था जुटाई गई है इस भवन सर्वसुविधायुक्त बनाया गया है इस भवन के लोकार्पण का समय आ चुका है इस भवन का लोकार्पण केंद्रीय कृषि एवं कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा किया जायेगा इस अवसर पर पूर्व मंत्री एवं क्षेत्रीय विधायक डा प्रभूराम चौधरी जिला पंचायत अध्यक्ष यशवंत मीणा सहित नेता जनप्रतिनिधि एवं नगर के गणमान्य नागरिक तथा प्रशासनिक अधिकारी शामिल रहेंगे ।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन में मां काली के पंडालों में महाआरती, 62 साल पुराने पंडाल में पहुंचे विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी     |      15 फीट ऊंची मां काली की प्रतिमा बनी आकर्षण का केंद्र     |     1100 फीट की चुनरी लेकर निकली भव्य यात्रा, 5 किमी पैदल चलकर मढ़ माता मंदिर पहुंचे श्रद्धालु     |     धूमधाम से निकली श्रीराम बारात, चारों भाइयों के विवाह का हुआ मंचन     |     गरबा महोत्सव की धूम, गरबा-डांडिया पर जमकर थिरके छात्र-छात्राएं     |     शासकीय हायर सेकेंडरी स्कूल जमुनिया में स्वास्थ्य शिविर संपन्न, 28 बच्चों में मिला दृष्टि दोष, जल्द मिलेंगे चश्मे     |     अंतर्राष्ट्रीय बौद्धिक सम्मेलन के अंतिम दिवस वक्ताओं ने कहामर्यादा का अर्थ अनुशासन है, राम के जीवन से हमें यह संदेश मिलता है     |     श्री राम भक्त मानस मंडल की ओर से सभी मानस मंडल के अध्यक्ष, मंदिरों के पुजारी एवं झांकियो के अध्यक्षों को किया गया सम्मानित      |     ग्राम गढ़ी में 16 अक्टूबर को लगेगा जिला स्तरीय मुख्यमंत्री जन विश्वास शिविर     |     पत्रकार से मारपीट और बंधक बनाने का आरोप, प्रेस क्लब ने मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811