Let’s travel together.
nagar parisad bareli

बच्चों के जीवन रक्षा का सशक्त माध्यम दस्तक अभियान -एडीएम

0 147

नवागत एडीएम ने किया दस्तक अभियान का शुभारंभ

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर आज 18 जुलाई से डेढ माह तक चलने वाले दस्तक अभियान का जिला स्तर पर शुभारंभ नबागत् एडीएम श्रीमती नीतू माथुर ने किया । इस अवसर पर बच्चों को बिटामिन ए की दवा पिलार्इ्र गई तथा खुशाहाली के लिए एक पौधा भी रोपा गया।

उल्लेखनीय है कि 9 माह से पांच बर्ष तक के बच्चों में डायरिया, दस्त, निमोनिया, कुपोषण, जन्मजात विकृति जैसी जान लेवा बीमारियों की त्वरित पहचान एवं उपचार प्रबंधन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रदेश स्तर पर दस्तक अभियान प्रारंभ किया गया है। यह  अभियान 18 जुलाई से 31 अगस्त तक चलेगा। जिसका शिवपुरी जिले में शुभारंभ जिले की नवागत् एडीएम श्रीमती नीतू माथुर के कर कमलों से मॉ सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्जवलन कर किया गया। इस अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ पवन जैन, महिला एवं बाल विकास विभाग के डीपीओ देवेन्द्र सुंदरयाल, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ एनएस चौहान, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ संजय ऋषीश्वर, डीएचओ 2 डॉ रोहित भदकारिया, डीपीएम डॉ शीतल व्यास, आरबीएसके डीईआईएम अखिलेश शर्मा, एलडीसी फार एमआईएस सुनील जैन, डॉ वैष्णों देवी चंदोरिया, डा.ॅ सत्यप्रकाश राजावत, डॉ प्रवीण वर्मा, शक्तिशाली महिला संगठन के संचालक रवि गोयल एवं उनका स्टाफ , आशा कार्यकर्ता, आंगनवाडी कार्यकर्ता, डब्लू सीडी सुपर बाइजर तथा क्षैत्रवासी उपस्थित थे।

कार्यक्रम को संम्बोधित करते हुए एडीएम श्रीमती नीतू माथुर ने दस्तक अभियान को बच्चों की जीवन रक्षा का सशक्त माध्यम बताया। उन्होंने कहा कि बच्चों में बहुत बीमारियां साफ सफाई की कमि से हो जाती है जिनसे धीरे-धीरे बडी समस्या बन जाती है जो कई बार जान लेवा साबित होती है। इस दस्तक अभियान के साथ व्यक्तिगत् स्वच्छता के लिए आम ग्रामीणों को प्रोत्साहित किया जाए।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य डॉ पवन जैन ने कहा कि दस्तक अभियान के अंतर्गत स्वास्थ्य विभाग लगभग दो लाख से अधिक बच्चों का सर्वेक्षण कर आवश्यक प्रबंधन करने के लिए कटिबद्ध है वह भी डेढ माह की समय सीमा में । इस अभियान से मैसमी बीमारियां फैलने वाले इस सीजन में  बच्चों को बेहद लाभ होगा। यह अभियान पूरे देश में केवल मध्य प्रदेश में ही चलाया जाता है। इस अभियान के संचालन हेतु स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले से उप स्वास्थ्य केन्द्र स्तर तक कई तैयारियों के साथ कर्मचारियों को प्रशिक्षण भी प्रदान किया गया है। अभियान से जन प्रतिनिधियों को भी आदर्श आचार संहिता समाप्त होने के बाद जोडा जाएगा। जिससे आम जन में अभियान और गति पकड सके। कार्यक्रम में डीपीओ देवेन्द्र सुंदरयाल ने कहा कि दस्तक अभियान में महिला एवं बाल विकास विभाग स्वास्थ्य विभाग को हर सहयोग करेगा। मैदानी स्तर से जिला स्तर तक कोई कोर कसर नही छोडी जाएगी। कार्यक्रम का संचालन महिला शक्तिशाली संगठन के संचालक रवि गोयल ने किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

तलवार सहित माइकल मसीह नामक आरोपी गिरफ्तार     |     किराना दुकान की दीवार तोड़कर ढाई लाख का सामान ले उड़े चोर     |     गला रेतकर युवक की हत्या, ग़ैरतगंज सिलवानी मार्ग पर भंवरगढ़ तिराहे की घटना     |     गणपति बप्पा मोरिया के जयकारों से गूंज उठा नगर     |     नूरगंज पुलिस की बड़ी करवाई,10 मोटरसाइकिल सहित 13 जुआरियों को किया गिरफ्तार     |     सुरक्षा और ट्रैफिक व्यवस्था को लेकर एसडीओपी शीला सुराणा ने संभाला मोर्चा     |     सरसी आइलैंड रिजॉर्ट (ब्यौहारी) में सुविधाओं को विस्तारित किया जाए- उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     8 सितम्बर को ‘‘ब्रह्मरत्न’’ सम्मान पर विशेष राजेन्द्र शुक्ल: विंध्य के कायांतरण के पटकथाकार-डॉ. चन्द्रिका प्रसाद चंन्द्र     |     कृषि विश्वविद्यालय ग्वालियर के छात्र कृषि विज्ञान केंद्र पर रहकर सीखेंगे खेती किसानी के गुण     |     अवैध रूप से शराब बिक्री करने वाला आरोपी कुणाल गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811