Let’s travel together.

अग्रसेन महाराज की जयंती पर अग्रवाल समाज ने निकाली शोभायात्रा, नगर में हुआ जगह-जगह स्वागत

0 32

 सी एल गौर  रायसेन

अग्रसेन महाराज जयंती के अवसर पर रायसेन में अग्रवाल समाज द्वारा महाराज अग्रसेन जाी की जयंती हर्षोल्लास और उत्साह के साथ मनाई गई। इस अवसर पर समाज की ओर से भव्य शोभा यात्रा निकाली गई, जिसमें अग्रवाल समाज के पुरुष, महिलाओं और बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

चल समारोह में महाराजा अग्रसेन की आकर्षक रथ साथ चल रहा था इस दौरान समाज के लोगों ने महाराजा अग्रसेन के प्रति अपनी श्रद्धा और आस्था प्रकट की, समारोह में समाज की महिलाओं की भागीदारी भी विशेष रूप से देखने को मिली, सभी ने एकजुट होकर जयंती समारोह में सहभागिता की और सामाजिक एकता का संदेश दिया।

इस अवसर पर अग्रवाल समाज के डॉक्टर एसी अग्रवाल,चंद्र मोहन गोयल, मनमोहन अग्रवाल, सुखदेव अग्रवाल, लक्ष्मीचंद्र अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, श्याम अग्रवाल सहित समाज के लोगों ने चल समारोह में शामिल होकर महाराज अग्रसेन के आदर्शों पर चलने संदेश दिया, बता दें कि महाराज अग्रसेन को सामाजिक समानता, सेवा, सहयोग और परोपकार की भावना का प्रतीक माना जाता है, उनके जीवन से प्रेरणा लेकर समाज में आपसी भाईचारे और सद्भाव को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

अग्रसेन जयंती के अवसर पर निकल गई शोभा यात्रा का प्रजापति समाज के जिला अध्यक्ष शंकरलाल चक्रवर्ती, कुर्मी महासभा के जिला अध्यक्ष सी एल गौर, ठाकुर समाज के राहुल करण, ने शोभा यात्रा का स्वागत किया। शोभा यात्रा में शामिल समाजजनों ने उत्साह के साथ अपनी सहभागिता निभाई।

आयोजित अग्रसेन जयंती शोभा यात्रा के माध्यम से सामाजिक एकता, आपसी सहयोग और सांस्कृतिक विरासत को बनाए रखने, समाजजनों ने महाराज अग्रसेन के आदर्शों पर चलने तथा समाजहित के कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने का संकल्प लिया। शोभायात्रा का नगर में विभिन्न समाजों के लोगों ने जगह-जगह स्वागत किया। शोभा यात्रा में अग्रवाल समाज के महिला पुरुष बच्चे उत्साह से शमिल हुए।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आस्था और विकास का अनूठा संगम: विधायक अनुज शर्मा ने खपरी में किया ₹20 लाख के रंगमंच शेड का भूमिपूजन     |     दो दर्जन से अधिक स्थानों पर विराजीं मां जगदंबे, जयकारों से गूंजा दीवानगंज क्षेत्र     |     भोपाल-विदिशा हाईवे पर भूसे से भरी ट्रॉली पलटी, बड़ा हादसा टला     |     रायसेन के डॉ. दीपक गुप्ता को भोपाल में राष्ट्रीय सम्मान, सरकारी क्षेत्र में एंडोस्कोपिक सेवाओं में योगदान के लिए मिला विशिष्ट पुरस्कार     |     श्रेष्ठ जन क्रोध का उपयोग समाज की रक्षा ,सुरक्षा के लिए करते हैं- देवेंद्र रावत     |     रायसेन में पार्किंग विवाद ने पकड़ा तूल: PHE कर्मचारी से मारपीट, गाड़ी चढ़ाने का प्रयास; आक्रोशित रहवासियों ने किया चक्काजाम     |     अनेक पंडालों मे विधिविधान से विराजमान हुई मां दुर्गा     |     बिजली समस्या को लेकर बिजली दफ्तर पर किसानों ने किया प्रदर्शन अतिरिक्त तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन     |     केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराजसिंह चौहान ने भोजपुर में किया प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के चौथे चरण का शुभारंभ     |     रायसेन जिले भर में सैकड़ो स्थान पर घट स्थापना के साथ विराजी मां जगदंबे      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811