भोपाल। बाबूलाल गौर शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय, भेल, भोपाल में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत सेवा के रंग, राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विभिन्न छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता करते हुए अत्यंत सुंदर एवं आकर्षक मानव रंगोली का निर्माण किया।
प्राचार्य डा संजय जैन ने बताया कि कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में सेवा, सहयोग, सामाजिक उत्तरदायित्व एवं राष्ट्रीय एकता की भावना को प्रोत्साहित करना है। रंगोली के माध्यम से विद्यार्थियों ने सामूहिक सहभागिता और रचनात्मकता का सुंदर प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम की संयोजक डॉ. समता जैन, सह-संयोजक डॉ. मीता बादल तथा सदस्य श्रीमती शालिनी तिवारी एवं श्रीमती आरती पटेल ने आयोजन का नेतृत्व किया।कार्यक्रम में महाविद्यालय की प्रशासनिक अधिकारी डॉ अंजना अग्रवाल एवं प्राध्यापकगण उपस्थित रहे। विद्यार्थियों के उत्साहपूर्ण योगदान से कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।