Let’s travel together.

नरखेड़ा में शालिग्राम-तुलसी विवाह; करैया में पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारा, देहरी में श्री कृष्ण उत्सव की धूम

0 17

तीन गांवों में श्रीमद्भागवत कथा के आयोजन से भक्तिमय हुआ माहौल

कहीं बाल गोपाल की आकर्षक झांकी ने मोहा मन तो कहीं मंगल गीतों के बीच संपन्न हुआ तुलसी विवाह

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम नरखेड़ा, करैया और देहरी में इन दिनों धार्मिक आयोजनों की धूम है। तीनों गांवों के मंदिरों में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा में श्रद्धालु भक्ति और आस्था में डूबे नजर आए। देहरी के राम-जानकी मंदिर में भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। नरखेड़ा के बद्रीनाथ हनुमान मंदिर में शालिग्राम-तुलसी विवाह का आयोजन हुआ, वहीं करैया के हनुमान मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा के समापन पर जरासंध के जन्म और वध का प्रसंग सुनाया गया। यहां यज्ञ की पूर्णाहुति के बाद विशाल भंडारे में आसपास के गांवों से पहुंचे श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया।

देहरी में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर गूंजे जयकारे

ग्राम देहरी स्थित राम-जानकी मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के दौरान कथावाचक आचार्य पंकज शर्मा महाराज ने भगवान श्रीकृष्ण के जन्म प्रसंग का विस्तार से वर्णन किया। उन्होंने बताया कि भगवान श्रीकृष्ण का अवतार अत्याचारी कंस के आतंक से पृथ्वी को मुक्त कराने और धर्म की स्थापना के लिए हुआ था। कंस को अपनी मृत्यु की आकाशवाणी सुनने के बाद देवकी और वासुदेव को कारागार में बंद करना पड़ा था। इसके बाद भगवान श्रीकृष्ण ने देवकी की आठवीं संतान के रूप में जन्म लिया।

कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण के जन्म की आकर्षक झांकी सजाई गई। बाल स्वरूप में भगवान के दर्शन कर श्रद्धालु भाव-विभोर हो गए। जन्मोत्सव के अवसर पर पूरा कथा पंडाल ‘हाथी घोड़ा पालकी, जय कन्हैयालाल की’ के जयकारों से गूंज उठा। श्रद्धालु भजन-कीर्तन पर झूमते और नृत्य करते नजर आए।

भगवान श्रीकृष्ण के जन्म के बाद वासुदेव द्वारा उन्हें कारागार से नंद बाबा के घर पहुंचाने की झांकी भी प्रस्तुत की गई। इसके साथ ही कथावाचक ने भगवान की बाल लीलाओं का वर्णन कर श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।

नरखेड़ा में विधि-विधान से हुआ शालिग्राम-तुलसी विवाह

ग्राम नरखेड़ा स्थित बद्रीनाथ हनुमान मंदिर में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा के दौरान भगवान विष्णु के स्वरूप शालिग्राम और तुलसी का विवाह धूमधाम से संपन्न हुआ। महिलाओं ने विवाह की रस्में पूरी कीं और मंगल गीत गाकर धार्मिक परंपराओं का निर्वहन किया। आयोजन के दौरान मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की उपस्थिति से भक्तिमय माहौल बना रहा।

धार्मिक मान्यता के अनुसार, भगवान विष्णु ने वृंदा को आशीर्वाद दिया था कि वह तुलसी के रूप में पूजनीय होंगी और भगवान के साथ उनका विशेष संबंध रहेगा। इसी मान्यता के आधार पर शालिग्राम और तुलसी विवाह की परंपरा निभाई जाती है। तुलसी विवाह को लेकर श्रद्धालुओं में विशेष उत्साह देखा गया। कई लोगों ने अपने घरों में भी तुलसी विवाह का आयोजन किया।

करैया में कथा की पूर्णाहुति, भंडारे में उमड़े श्रद्धालु

ग्राम करैया के हनुमान मंदिर में चल रही श्रीमद्भागवत कथा के अंतिम दिन कथावाचक ने जरासंध के जन्म और वध से जुड़े प्रसंगों का वर्णन किया। कथा के दौरान भगवान श्रीकृष्ण की लीलाओं और धर्म की स्थापना से जुड़े प्रसंग सुनकर श्रद्धालु भाव-विभोर हुए।

कथा समापन के बाद विधि-विधान से यज्ञ की पूर्णाहुति की गई। इसके पश्चात विशाल भंडारे का आयोजन हुआ, जिसमें आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं ने पंगत में बैठकर प्रसाद ग्रहण किया। तीनों गांवों में आयोजित धार्मिक कार्यक्रमों से क्षेत्र में श्रद्धा और भक्ति का माहौल बना रहा।

ओ

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811