Let’s travel together.

युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित

0 14

सी एल गौर रायसेन

म.प्र. शासन के निर्देशानुसार युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत रायसेन में 3 अक्टूबर से 9 अक्टूबर 2026 तक आयोजित सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण का शुक्रवार को सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण में युवा भारत के 150 प्रतिभागियों ने सहभागिता कर आपदा प्रबंधन एवं आपातकालीन परिस्थितियों में बचाव कार्यों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी एवं व्यावहारिक प्रशिक्षण प्राप्त किया।

प्रशिक्षण के दौरान प्रतिभागियों को बाढ़ आपदा प्रबंधन, भवन गिरने की स्थिति में मलबे में फंसे घायलों को सुरक्षित बाहर निकालने, सर्पदंश से बचाव एवं प्राथमिक सहायता, रोप रेस्क्यू, अग्नि दुर्घटना से बचाव तथा रासायनिक एवं जैविक आपदाओं से निपटने के संबंध में प्रशिक्षण प्रदान किया गया। इसके साथ ही विभिन्न आपदाओं के दौरान त्वरित एवं प्रभावी राहत-बचाव कार्यों की जानकारी देते हुए मॉक ड्रिल के माध्यम से व्यावहारिक अभ्यास भी कराया गया।

समापन कार्यक्रम में मनोज उपाध्याय, अपर कलेक्टर; उमेश तिवारी, जिला सेनानी होमगार्ड; जीतू ठाकुर जिला सलाहकार समिति सदस्य मेरा युवा भारत, मयंक सेन, कंपनी कमांडर, एसडीईआरएफ रायसेन उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए श्री मनोज उपाध्याय, अपर कलेक्टर रायसेन ने प्रशिक्षण की सराहना की तथा युवा आपदा मित्रों से अपेक्षा की कि वे आपदा की स्थिति में सक्रिय एवं जिम्मेदार भूमिका निभाते हुए होमगार्ड एवं एसडीईआरएफ की राहत-बचाव टीमों के साथ समन्वय स्थापित कर सहयोग प्रदान करें।

सदस्य श्री ठाकुर ने युवाओं को प्रशिक्षण से प्राप्त ज्ञान एवं कौशल का उपयोग समाजसेवा, जनहित तथा आपदा के समय प्रभावित एवं घायल व्यक्तियों की सहायता के लिए करने हेतु प्रेरित किया। उन्होंने युवाओं से सकारात्मक एवं रचनात्मक गतिविधियों में सहभागिता कर समाज के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने का आह्वान किया।

कार्यक्रम के अंत में उमेश तिवारी, जिला सेनानी, होमगार्ड रायसेन द्वारा उपस्थित अतिथियों एवं प्रशिक्षण में सहभागी सभी युवा आपदा मित्रों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

युवा आपदा मित्र योजना के अंतर्गत आयोजित यह प्रशिक्षण युवाओं को आपदा के समय जागरूक, सक्षम एवं सहयोगी स्वयंसेवक के रूप में तैयार करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। प्रशिक्षित युवा आपातकालीन परिस्थितियों में प्रशासन एवं राहत-बचाव दलों के सहयोग से जन-धन की हानि को कम करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकेंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बुरहानपुर में राब्ता मदारिस इस्लामिया अरबिया मध्य प्रदेश का आम अधिवेशन संपन्न     |     उपमुख्यमंत्री श्री शुक्ल ने भगवान श्री महाकालेश्वर के दर्शन किए     |     51 शक्तिपीठों के शक्ति धाम प्रकल्प से देश में आध्यात्मिक चेतना का होगा विस्तार- विधानसभा अध्यक्ष नरेंद्र  तोमर     |     युवा आपदा मित्र योजना अंतर्गत 150 युवाओं का सात दिवसीय आपदा प्रबंधन प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित     |     रायसेन में अब रात 10 बजे के बाद नहीं बजेगा डीजे, तेज आवाज पर होगी कार्रवाई     |     छात्रावास के पास शराब दुकान से छात्राओं की सुरक्षा पर चिंता, हटाने की मांग तेज     |     विद्युत पेंशनर्स की दो प्रमुख मांगों को लेकर संघर्ष पर अहम विचार विमर्श                  |     जिला पंचायत सीईओ ने उद्यमियों, व्यापारियों के साथ किया संवाद     |     नहीं रहे रायसेन के वरिष्ठ पत्रकार महेंद्र तोमर, पत्रकार जगत में शोक की लहर     |     पत्रकार पर जानलेवा हमले के आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811