Let’s travel together.

न सड़क,न पुलिया,जान हथेली पर रखकर ग्रामीण कर रहे आवागमन

0 209

-ग्रामीण बोले- हमारी समस्या कोई नहीं सुन रहा, ज़िम्मेदार अधिकारी नही दे रहे ध्यान
-बारिश के मौसम में जान जोखिम में डालकर कीचड़ और संकरी पुलिया से निकलने को है मजबूर गर्मीण

सलामतपुर रायसेन से अदनान खान की रिपोर्ट
सांची जनपद की गीदगढ़ पंचायत के महुआखेड़ा गांव के ग्रामीणों को बारिश के चार महीने मुसीबत भरे साबित होते हैं, यहां जाने के लिए न तो पक्का रास्ता है न ही बीच में नाले पर पुलिया बनी है। जिसके चलते ग्रामीणों का आवागमन जोखिम भरा साबित हो रहा है।

ग्रामीण कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों से लेकर अफसर और मंत्री को सड़क निर्माण की मांग को लेकर ज्ञापन दे चुके हैं, लेकिन अभी तक इस ओर किसी ने ध्यान नहीं दिया है। परिणाम स्वरूप ग्रामीणों को जान हथेली पर रखकर आवागमन कर रहे हैं। ऐसे में यदि कोई हादसा हुआ तो उसका जिम्मेदार कौन होगा यह समझ से परे है। गांव के इस आम रास्ते पर कीचड़ होने के कारण लोग अपने घरों से भी डर-डर के बाहर निकलते हैं। ग्रामीणों ने बताया कि नाला उफान पर होने के कारण बच्चों को स्कूल भी नहीं भेजते हैं। उन्हें डर सताता रहता है कि यदि स्कूल की छुटटी के दौरान नाला हो सके। उफान पर हो जाए तो बच्चे गांव के उस पार ही फंसकर रह जाते हैं।
800 की आबादी वाले इस गांव में ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए भी तरस रहे हैं। यहां तक कि बारिश में बीमार होने पर अस्पताल तक नहीं जा पाते हैं। ग्रामीणों ने जल्द से जल्द सड़क निर्माण की मांग की है ताकि आवागमन सुलभ हो सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811