Let’s travel together.

रायसेन की बाड़ी नगर परिषद के चुनाव में 15 वार्डो में भाजपा 10 पर 5 वार्डो में कांग्रेस जीती

0 396

एक बार्ड में भाजपा पहले ही निर्विरोध जीती, इस तरह बाड़ी में बीजेपी 10 कांग्रेस 5 जीते

निर्दलीय एक भी नही जीत हासिल कर सका

विनोद साहू

बाड़ी रायसेन । नगर सरकार बनाने में भाजपा का नगर अध्यक्ष बीस साल बाद नगर की बागडोर संभालने जा रही हैं ।काँग्रेस के वाक ओवर से भाजपा की जीत यहांआसान हुई है। शहर सत्ता संग्राम में काँग्रेस ने वार्ड क्रमांक 13 में अपना कोई उम्मीदवार नहीं उतारने से भाजपा की अध्यक्ष पद की उम्मीदवार ममता धर्मेंद्र चौहान निर्विरोध चुनी जाने से जनता ने भाजपा को पूर्ण बहुमत से जिताया ।प्रतिष्ठा पूर्ण वार्ड क्रमांक 9 से प्रियंका सूर्याश बैरागी जीती है।
शहर के वार्ड क्रमाँक 9.12.14 में
वार्ड क्रमाँक 9 में पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष की पुत्रवधू प्रियंका सूर्याश बैरागी को मैदान में उतारा और इस प्रतिष्ठा चुनाव में जीत दर्ज की बहीं वार्ड क्रमाँक 12 में भाजपा के वरिष्ठ नेता सरदार जोधासिंह अटवाल के सुपुत्र सवरजीत अटवाल ने रिकॉर्ड मतों 635 से ऐतिहासिक जीत दर्ज की काँग्रेस के ब्लाँक अध्यक्ष होशियार सिंह ठाकुर ने वार्ड क्रमाँक 14 से जीत दर्ज की।भाजपा ने इस जीत पर जुलूस निकालकर जीतक जश्न मनाया।
भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर मतगणना स्थल से जीत के आये उम्मीदवार का विजयी जुलूस शहर के मुख्य मार्ग से निकालकर जनता का आभार जताया।

वार्ड-1- से रीना अखिल सोनी भाजपा जीती।
वार्ड-2- तुला कुशवाहा भाजपा जीती।
वार्ड-3- से दीपक तैकाम काँग्रेस जीते।
वार्ड-4-दीपक यादव काँग्रेस जीते।
वार्ड-5-दिनेश शिल्पी भाजपा जीती।
वार्ड-6-भगवती रघुवीर सिंह ठाकुर भाजपा जीती।
वार्ड-7-कोशल्या बाई जवाहर साहू काँग्रेस जीती।
वार्ड-8-मोनिका राकेश वर्मा भाजपा जीती।
वार्ड-9-प्रियंका सूर्यश बैरागी काँग्रेस जीती।
वार्ड-10-कपिल अहिरवार भाजपा जीती।
वार्ड-11-वुद्धी नारायण शर्मा भाजपा जीती।
वार्ड-12-सरवजीत सिंह अटवाल भाजपा रिकॉर्ड मतों से जीते।
वार्ड-13-निर्विरोध ममता धर्मेंद्र चौहान भाजपा।
वार्ड-14-होशियार सिंह काँग्रेस जीती।
वार्ड-15-सुरेश पाल भाजपा जीती।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

विश्व स्तनपान सप्ताह : सांची में धात्री माताओं को स्तनपान के महत्व की दी गई जानकारी     |     बारिश पूर्व जल भराव न हो इसकी हुई तैयारी लेकिन बारिश ने ही खोल दी दावों की पोल     |     किशोर कुमार के अमर गीतों से सजी संगीतमयी शाम, युवा गायक उत्सव पारे की प्रस्तुति ने जीता दिल     |     संदीपा पारे के स्वागत गीत से हुआ 56वें गुरु वंदना महोत्सव का शुभारंभ     |     आस्था बनाम विकास! हनुमान मंदिर बचाने सड़क पर उतरे साधु-संत और ग्रामीण     |     3 – 4 महीने से पेंशन बंद, बैंक के चक्कर काटने को मजबूर बेसहारा बुजुर्ग     |     हाईवे-18 पर मौत के गड्ढे, बालमपुर घाटी से त्रिमूर्ति चौराहा तक 150 से ज्यादा गहरे गड्ढे, टोल वसूली जारी, हादसे बदस्तूर जारी     |     हाईवे-18 पर आवारा मवेशियों का जमाबड़ा, हर पल मंडरा रहा हादसों का खतरा     |     स्‍मृतिशेष:: हिन्‍दी-जीवनव्रती पद्मश्री कैलाशचन्‍द्र पंत- विजयदत्‍त श्रीधर     |      “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के तहत किया पौधारोपण, पर्यावरण संरक्षण का लिया संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811