एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत गीदगढ़ में किया गया पौधरोपण, परिजनों और ग्रामीणों ने लिया संरक्षण का संकल्प
एक पेड़ मां के नाम के तहत गीदगढ़ में पौधरोपण
मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन
‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत सोमवार को रायसेन जिले के सांची विकासखंड अंतर्गत ग्राम पंचायत गीदगढ़ में स्व. कमला बाई धाकड़ की स्मृति में पौधरोपण किया गया। पौधरोपण स्व. कमला बाई धाकड़ के श्राद्ध कार्यक्रम के दौरान उनके परिजनों द्वारा किया गया।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत गीदगढ़ के वार्ड क्रमांक 8 के सदस्य शुभम विराट धाकड़ सहित परिवारजन और ग्रामीण मौजूद रहे। पौधरोपण के माध्यम से स्व. कमला बाई की स्मृति को पर्यावरण संरक्षण से जोड़ा गया और लगाए गए पौधे की नियमित देखभाल करने का संकल्प लिया गया।
शुभम विराट धाकड़ ने कहा कि ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान के तहत उन्होंने अपनी दादी स्व. कमला बाई की याद में यह पौधा लगाया है। उनका कहना है कि पेड़ लंबे समय तक उनकी दादी की स्मृति को जीवंत रखने के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश भी देगा।
कार्यक्रम में किरार धाकड़ जीवन साथी ग्रुप के संचालक दिलीप वर्मा किरार (इंदौर), जगदीश मेवालिया किरार (इंदौर), संजय धाकड़, अमन धाकड़, नारायण सिंह धाकड़, राहुल धाकड़, राज धाकड़ सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।