Let’s travel together.

पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर

0 16

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

ज़िले की गैरतगंज तहसील की ग्राम पंचायत भानपुरगंज के पंचायत भवन में चोरी का मामला सामने आया है। यहां से चोर वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट चोरी चोरी कर ले गए हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद पंचायत की सरपंच प्रीतम बाई एवं सचिव धनराज गौर ने थाना गैरतगंज में लिखित आवेदन देकर पुलिस से कार्रवाई की मांग की है।

आवेदन के अनुसार पंचायत भवन में करीब तीन महीने पहले वाई-फाई कैमरा लगाया गया था, जो लगातार चालू था। 25 सितंबर को शाम करीब 5 बजे पंचायत के चौकीदार नरेश सेन ने सूचना दी कि भवन में लगा कैमरा और उसका पूरा सेटअप गायब है। जांच करने पर दो सोलर प्लेट भी नहीं मिलीं। पंचायत प्रतिनिधियों ने मामले की सूचना थाना प्रभारी को देते हुए चोरी की घटना की जांच कर उचित कार्रवाई करने का अनुरोध किया है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सड़क पर संग्राम: ‘रोड नहीं तो वोट नहीं’ पर अड़े ग्रामीण, SDM-तहसीलदार की समझाइश के बाद शुरू हुई वोटिंग     |     एआइ उपयोग से पर्यटकों की यात्रा सुगम- ललित गौड़      |     सितंबर में ही खिले कांस के फूल, बारिश की विदाई का दे रहे संकेत     |     श्राद्ध कार्यक्रम में मां की स्मृति में रोपा पौधा, दिया पर्यावरण संरक्षण का संदेश     |     चिटफंड कंपनी के नाम पर लाखों रुपये हड़पने वाला शातिर ठग चढ़ा पुलिस के हत्थे     |     शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, वरिष्ठता, पदोन्नति और ई-अटेंडेंस की विसंगतियां दूर करने की मांग      |     पंचायत भवन में चोरी, वाई-फाई कैमरा और दो सोलर प्लेट ले गए चोर     |     जंगल में बाघों और गांवों में इंसानों की मौत—क्या यह एक ही संकट की दो तस्वीरें हैं?- दीपक कांकर      |     पंचायत उपनिर्वाचन अंतर्गत जिला पंचायत सदस्य वार्ड क्र-3 मेहगांव सीट पर सबसे कम तथा ग्राम पंचायत कन्हवार में सरपंच पद के लिए हुआ सबसे ज्यादा मतदान     |     मध्यप्रदेश पुलिस के 100 अधिकारियों-कर्मचारियों को डीजी प्रशस्ति पत्र एवं डिस्क     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811