दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू
सुरेंद्र जैन धरसीवां रायपुर
सांकरा निको ।लगातार दो तीन दिन हुई मूसलाधार बारिश का दौर तो थम गया लेकिन इससे उत्पन्न बाढ़ के हालातों ने नदी नालों के तटीय क्षेत्रों में ग्रामीणों की जान सांसत में डाल दी खुशी है तो बस इस बात की कि प्रशासन शासन की समय पर सजगता के चलते कोई जनहानि नहीं हुई रविवार को रात भी सूचना मिलते ही जनपद सीईओ आशीष केशवानी ने रेस्क्यू टीम ले जाकर दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच ग्रामीणों का सफल रेस्क्यू कराया।
परसतराई से जनपद सीईओ को रविवार रात सूचना मिली कि दो दिन से खारुन उफान पर होने से दो फेक्ट्री कर्मी ओर पांच ग्रामीण फंसे हुए सूचना मिलते ही जनपद सीईओ आशीष केशरवानी रेस्क्यू टीम के साथ पहुंचे और एक फैक्ट्री के पंप हाउस में बाढ़ से घिरे फेक्ट्री कर्मी प्रमोद कुमार और अरूण कुर्रे को सकुशल रेस्क्यू किया यह दोनों फेक्ट्री कर्मी फेक्ट्री के आदेश पर पंप हाउस में काम करने गए थे लेकिन तेज बारिश ओर खारुन का तेजी से बढ़ते जलस्तर के बाद चारों तरफ से पानी से घिर गए थे इनके सफल रेस्क्यू के बाद एक महिला सहित तीन ग्रामीण ओर एक फार्म हाउस में बाढ़ से घिरे हुए थे खारुन का तेजी से जलस्तर बढ़ने से फार्म हाउस में चारों तरफ पानी भर गया और पानी इतना अधिक हो गया कि जान का खतरा लगने लगा बढ़ता जलस्तर उनके सामने मौत का खतरा बनकर मंडरा रहा था जनपद सीईओ ने रात के अंधेरे में उन तीनों ग्रामीणों कान्हा कुमारी धनीराम यादव का भी फॉर्म हाउस से रेस्क्यू कराया

जनपद सीईओ आशीष केशरवानी ने बताया कि कलेक्टर गौरव सिंह के निर्देश एवं एसडीएम नन्द कुमार चौबे के मार्गदर्शन में ग्राम पंचायत परस्तराई में रविवार की रात किए गए रेस्क्यू अभियान में 5 लोगों को सुरक्षित बाहर निकालने के साथ ही बीते दो दोनों में नदी नालों के तटीय क्षेत्रों निचलती बस्तियों में बाढ़ से घिरे ढाई सौ लोगों को सुरक्षित रेस्क्यू किया जा चुका है
अभियान के दौरान SDRF की टीम, जनपद पंचायत धरसीवां के सीईओ आशीष केशरवानी, तहसीलदार राजकुमार साहू, पटवारी एवं पुलिस बल मौके पर मौजूद रहे। विषम परिस्थितियों के बावजूद टीम ने साहस, तत्परता और आपसी समन्वय के साथ रेस्क्यू अभियान को सफलतापूर्वक पूरा किया।
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में लगातार चलाए जा रहे रेस्क्यू अभियान के तहत अब तक 250 से अधिक लोगों को सुरक्षित बचाकर सुरक्षित स्थानों तक पहुंचाया जा चुका है। प्रशासन एवं रेस्क्यू टीम की सतर्कता और त्वरित कार्रवाई से लोगों को सुरक्षित निकालने का कार्य लगातार जारी है।