सागर। जैन धर्म के दशलक्षण महापर्व के समापन अवसर पर अनंत चतुर्दशी 25 सितंबर को उत्तम ब्रह्मचर्य धर्म दिवस के दिन सागर नगर के एक दर्जन से अधिक जैन मंदिरों से श्री जी की पालकी यात्रा भव्य रूप से निकाली जाएगी। इसकी तैयारी मंदिर कमेटी के द्वारा की गई हैं
मुकेश जैन ढाना ने बताया कि सागर शहर में वर्धमान कॉलोनी सागर में चातुर्मास कर रहे मुनि श्री पदम सागर महाराज के सानिध्य में, पार्श्वनाथ मंदिर गोपालगंज, बड़कुल मंदिर विजय टॉकीज चौराहा,शनिचरी जैन मंदिर, तिलकगंज जैन मंदिर, बांसपूज्य जिनालय रामपुरा, मनोरमा कॉलोनी जैन मंदिर, बालक कांप्लेक्स जैन मंदिर, अर्हतकूट जिनालय आईटीआई के सामने, मकरोनिया क्षेत्र में नेहा नगर जैन मंदिर, अंकुर कॉलोनी जैन मंदिर, दीनदयाल कॉलोनी चंदप्रभु जैन मंदिर रजाखेड़ी मैं दोपहर 1 बजे से श्री जी की शोभायात्रा अपनी अपनी कॉलोनियों के परिसर में निकलेगी।
अनंत चतुर्दशी पर रामपुरा में मुल नायक श्री बांसपूज्य स्वामी का सुबह से महामस्तकाभिषेक किया जाएगा। सुभाष नगर में 26 सितंबर को और बाहुबली कॉलोनी में श्री जी की विशाल शोभा यात्रा 27 सितंबर को निकाली जाएगी।