रायसेन।संत शिरोमणि रविदासजी की 650वीं जन्म जयंती वर्ष पर प्रदेश सरकार द्वारा शुरू किए गए ‘‘श्री गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं रथ यात्रा‘‘ के तहत कलश वंदन यात्रा जिले के विभिन्न ग्रामों में पहुंच रही है। बुधवार को कलश वंदन यात्रा गुदावल पहुंची, यहां भोजपुर विधायक सुरेन्द्र पटवा द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया।

इस अवसर पर श्री पटवा ने कहा कि संत श्री गुरु रविदासजी महाराज का जीवन हमें यह प्रेरणा देता है कि समाज में किसी भी प्रकार का भेदभाव न हो और प्रत्येक व्यक्ति को सम्मान एवं समान अवसर प्राप्त हों। इसी उद्देश्य के साथ प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा समाज के प्रत्येक वर्ग के कल्याण और विकास के लिए समान रूप से योजनाएं संचालित की जा रही हैं। इनका लाभ प्रत्येक जरूरतमंद तक पहुंचाकर उन्हें विकास की मुख्य धारा से जोड़ने का काम यह सरकार कर रही है। उन्होंने कहा कि कलश वंदन यात्रा के माध्यम से संत रविदासजी के सामाजिक समरसता, समानता, बंधुत्व और मानव कल्याण का संदेश को जन-जन तक पहुंचाने का कार्य किया जा रहा है।
इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि, बड़ी संख्या में ग्रामीणजन उपस्थित रहे।