जो दायित्व दिया जाए, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करना हे – राकेश शर्मा
-मोदी के नेतृत्व में विश्व में हो रही भारत की जय-जयकार – रामपाल सिंह
सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचायाये – डॉ प्रभुराम चौधरी
कार्यकर्ता को पूरी ताकत और ईमानदारी के साथ इन कार्यक्रमों को सफल बनाये- सुरेंद्र पटवा
रायसेन। भाजपा कार्यालय रायसेन में सोमवार को जिला कार्यसमिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक आयोजित होने वाले सेवा संकल्प अभियान के तहत 13 कार्यक्रमों की कार्यशाला एवं आयोजन की तैयारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।
पूर्व कैबिनेट मंत्री एवं 13 सूत्रीय कार्यक्रम के संयोजक रामपाल सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज पूरे विश्व में भारत की जय-जयकार हो रही है। प्रदेश में जब भी विकास और संगठनात्मक कार्यों की प्रशंसा होती है तो उसमें रायसेन जिले का भी महत्वपूर्ण योगदान रहता है। उन्होंने कहा कि सेवा संकल्प अभियान के तहत पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को जो जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं, उनका पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ निर्वहन करें।

रामपाल सिंह ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी द्वारा लाड़ली बहनों को लेकर दिए गए कथित बयान की सरकार लाडली बहनों को रक्षाबंधन के समय अगर पैसा दोगे तो वह दारू पियेंगी। उनकी महिला विरोधी सोच उजागर होती है। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार महिलाओं के सम्मान और कल्याण के लिए लगातार कार्य कर रही है।

बैठक में भाजपा जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा ने कहा कि आगामी दिनों में मंडल स्तर पर बैठकों का आयोजन किया जाना है। उन्होंने कहा कि पार्टी ने सेवा संकल्प अभियान के लिए पूर्व कैबिनेट मंत्री रामपाल सिंह को संयोजक तथा प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. प्रभुराम चौधरी को सदस्य का दायित्व सौंपा है। पार्टी में कोई बड़ा या छोटा नहीं होता, जिसे जो दायित्व दिया जाए, उसे पूरी निष्ठा और ईमानदारी से पूरा करना प्रत्येक कार्यकर्ता की जिम्मेदारी है।
जिला प्रभारी सुश्री राजो मालवीय ने बैठक को संबोधित करते हुए आगामी बैठकों तथा सेवा संकल्प अभियान के 13 कार्यक्रमों की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की और कार्यकर्ताओं से अभियान को सफल बनाने का आह्वान किया।

भोजपुर विधायक सुरेंद्र पटवा ने कहा कि बैठक में सेवा संकल्प अभियान के 13 कार्यक्रमों की रूपरेखा विस्तार से बताई गई है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लोकसेवक के रूप में 25 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर आयोजित यह अभियान महत्वपूर्ण है। सभी कार्यकर्ताओं को पूरी ताकत और ईमानदारी के साथ इन कार्यक्रमों को सफल बनाना है।
प्रदेश उपाध्यक्ष एवं टोली सदस्य डॉ. प्रभुराम चौधरी ने कहा कि 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलने वाले सेवा संकल्प अभियान के माध्यम से सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण के संदेश को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। उन्होंने अभियान के तहत आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की जानकारी दी।
बैठक के प्रारंभ में सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत आयोजित होने वाले 13 कार्यक्रमों की रूपरेखा संबंधित प्रभारियों द्वारा प्रस्तुत की गई। इनमें आशीर्वाद का दिया, 25 करोड़ बच्चों के सपनों का भारत, नमो सेवा गाथा, नुक्कड़ नाटक प्रस्तुति, आंगन का महोत्सव, कहानी बदलाव की, विकसित भारत संकल्प यात्रा, सेवा ज्योति यात्रा, सेवा मेरा योगदान, सेवा सेतु अभियान, सरकार आपके द्वार, राष्ट्रीय इनोवेशन चैलेंज, जनसेवक महाकुंभ एवं पंचायत से पार्लियामेंट जैसे कार्यक्रम शामिल हैं।

कार्यक्रम प्रभारियों जिला महामंत्री केशव पटेल, शैलेंद्र गिरी, सीमा चौधरी, कमलेश शर्मा, सुशील शर्मा, भूपेंद्र नगर, वरुण खत्री, योगेश पटेल, दीपेंद्र पाल, मंजू धीरेंद्र कुशवाहा, राकेश उईके एवं कार्यालय मंत्री जीतू ठाकुर ने मंच से अपने-अपने कार्यक्रमों की रूपरेखा एवं तैयारियों के संबंध में विस्तार से जानकारी दी।
कार्यक्रम का संचालन जिला उपाध्यक्ष राकेश तोमर ने किया, जबकि आभार प्रदर्शन जिला महामंत्री केशव पटेल ने किया। बैठक में जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष, चार सदस्यीय टोली के सदस्य, मंडल प्रभारी एवं सह प्रभारी सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
न्यूज सोर्स – हरि साहू जिला मीडिया प्रभारी रायसेन