Let’s travel together.

बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा

0 30

– पितृ यज्ञ का भी होगा आयोजन  

– कथा व्यास होंगे जगदगुरु रामानंदाचार्य वल्लभाचार्य

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

शिवपुरी के प्राचीन श्री बाणगंगा धाम तीर्थ क्षेत्र पर 5 अक्टूबर से 10 अक्टूबर तक श्रीमद् भक्तमाल कथा का आयोजन किया जाएगा। इस धार्मिक आयोजन में पितृ यज्ञ भी कराया जाएगा। यह पितृ यज्ञ 26 सितंबर से प्रारंभ होगा और 10 अक्टूबर तक चलेगा।

आयोजकों ने बताया कि कथा व्यास के रूप में जगदगुरु श्री 1008 श्री रामानंदाचार्य वल्लभाचार्य जी पीठाधीश्वर, श्री राम हर्षण मैथिल सख्य, श्री धाम अयोध्या पधारेंगे। कथा के दौरान वे भक्तमाल में वर्णित संतों और भक्तों के चरित्रों का वर्णन करेंगे।

इस धार्मिक कार्यक्रम में पावन सानिध्य महामंडलेश्वर महंत श्री नारायण दास जी महाराज बाणगंगा तीर्थ क्षेत्र का रहेगा। उनके मार्गदर्शन में कथा और यज्ञ संपन्न होंगे।

इस धार्मिक आयोजन के दौरान विशेष अनुष्ठान १०८ गीता पाठ, श्रीमद् भागवत पाठ, श्रीराम रक्षा स्तोत्र पाठ, तत्काल संकट निवारण स्तोत्र, पंच रत्न पाठ, प्रपत्ति प्रभा स्रोत का आयोजन भी किया जाएगा।

श्री बाणगंगा धाम में आयोजन को लेकर तैयारियां जोर-शोर से चल रही हैं। पंडाल, यज्ञशाला और श्रद्धालुओं के बैठने की व्यवस्था की जा रही है। समिति के सदस्यों ने बताया कि कथा प्रतिदिन निर्धारित समय पर होगी। पितृ यज्ञ में श्रद्धालु अपने पूर्वजों की शांति और मोक्ष के लिए आहुति देंगे।

आयोजकों का कहना है कि भक्तमाल कथा के माध्यम से संत परंपरा और भक्ति के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाया जाएगा। क्षेत्र के श्रद्धालुओं से अपील की गई है कि वे बड़ी संख्या में पहुंचकर कथा और यज्ञ का लाभ लें।

श्री बाणगंगा धाम शिवपुरी का एक प्रमुख तीर्थ स्थल है। यहां हर साल विभिन्न धार्मिक आयोजन होते हैं। इस बार भक्तमाल कथा और पितृ यज्ञ को लेकर श्रद्धालुओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला शिक्षा अधिकारी डी डी रजक हटाये गए,निर्मला नंदन तिवारी होगी रायसेन की जिला शिक्षा अधिकारी      |     IAS अधिकारी अनिल डामोर का निधन,विदिशा में थे अपर कलेक्टर     |     ब्लॉक कांग्रेस ने मनाया भावेश बघेल का जन्म दिन     |     एयरपोर्ट की 10 किमी परिधि में कचरा डंपिंग पर होगी कड़ी कार्रवाई     |     आवास दिवस पर डमरू लाल ध्रुव का आवास का सपना हुआ पूरा, किया गया सम्मानित     |     मोदी के 25 वर्ष के लोकसेवा कार्यकाल पर भाजपा का सेवा संकल्प अभियान, 13 कार्यक्रमों की बनी रूपरेखा     |     स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में इंदौर को बड़ी उपलब्धि, 10 लाख से अधिक आबादी वाले शहरों में मिला दूसरा स्थान     |     शिक्षक दिवस पर गूगलवाड़ा की प्रतिभाओं का सम्मान, सेवानिवृत्त शिक्षकों को किया गया नमन     |     बिसनखेड़ा नेशनल हाईवे पर बीच सड़क दिखा बाघ, ग्रामीणों में डर का माहौल      |     बाणगंगा धाम शिवपुरी में 5 अक्टूबर से श्रीमद् भक्तमाल कथा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811