Let’s travel together.

अधिग्रहित नहीं होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन

0 44

सुरेंद्र जैन धरसीवा रायपुर

आरडीए की कॉलोनी बनाने के लिए चिन्हांकित पिरदा गांव की जमीन का अधिग्रहण सरकार नहीं करेगी। धरसिवां विधायक अनुज शर्मा के नेतृत्व में ग्रामीणों ने वित्त एवं आवास मंत्री ओपी चौधरी से मुलाकात की इस मुलाकात में उन्हें स्पष्ट किया गया कि, यदि पिरदा गांव के ग्रामीण नहीं चाहते की उनकी जमीन पर आवासिय प्रोजेक्ट आए तो सरकार की कोई मंशा आ​वासिय प्रोजेक्ट लाने की नहीं है।
रायपुर विकास प्राधिकरण ने पूर्व नियोजित प्लान के मुताबिक पिरदा गांव का चयन कौशल्या विहार कॉलानी बनाने के लिए किया था, इसकी सूचना प्रकाशित होते ही पिरदा गांव के ग्रामीण और किसान भूमि अधिग्रहण किए जाने को लेकर आशंकित थे, इस संदर्भ ने ग्रामीणों ने ग्राम सभा बुलाकर विधायक अनुज शर्मा की ग्रामीणों की मंशा से अवगत कराया। विधायक अनुज शर्मा ने इस संदर्भ में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय से मुलाकात कर उन्हें बताया कि, ग्रामीण अपनी कृषी भूमि पर खेती कर रहे हैं और ​बीस फिसदी लोगों का उस जमीन पर घर है। ग्रामीण अपनी जमीन आरडीए को देने के लिए तैयार नहीं है। ग्रामीणों की मंशा के अनुरूप मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी से मोबाईल पर चर्चा कर ग्रामीणों का पक्ष सुनने निर्देशित किया। इसी तारतम्य में मंगलवार को अनुज शर्मा के नेतृत्व में स्थानीय पंचायत प्रतिनिधियों और ग्रामीणों ने मंत्रालय महानदी भवन में आवास मंत्री ओपी चौधरी के कार्यालय में मुलाकात कर ग्रामीणों से चर्चा की। ओपी चौधरी ने कहा कि, विधायक अनुज शर्मा ने उन्हें वास्तुस्थिति और ग्रामीणों की भावनाओं के बारे में उन्हें बताया है। उन्होने कहा कि, यदि ग्रामीण नहीं चाहते कि, उनके गांव में आवासीय प्रोजेक्ट आए तो सरकार ग्रामीणों के साथ खड़ी है। पिरदा गांव की जमीन को आरडीए नहीं लेगी, इस संदर्भ ने उन्होंने आरडीए को निर्देशित किए जाने की बात भी कही। ग्रामीणों ने वित्त मंत्री ओपी चौधरी की इस घोषणा के साथ ही मंत्री ओपी चौधरी और विधायक अनुज शर्मा की मौजूदगी में माननीय मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के प्रति इस किसान हितैषी निर्णय के लिए आभार जताया। मंत्रालय के द्वार क्रमांक 4 में पत्रकारों से चर्चा करते हुए ग्रामीणों ने कहा कि, विधायक अनुज शर्मा ने उनके साथ खड़े रहने का आश्वासन दिया था , जिसे उन्होंने पूरा किया और पिरदा गांव की जमीन पर आरडीए का प्रोजेक्ट आने से रोक दिया।
इस अवसर पर विधायक अनुज शर्मा, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष संदीप यदु, मंडल अध्यक्ष सुनील शर्मा सहित जनपद सदस्य ,सरपंच ,पंच गण व प्रभावित किसान उपस्थित रहें।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |     ग्राम पंचायत अकोली में हरेली बर्ड फेस्टिवल का आयोजन     |     अधिग्रहित नहीं होगी पिरदा गांव की जमीन विधायक अनुज शर्मा की पहल पर आवास मंत्री ओपी चौधरी का आश्वासन     |     ऊंचाई पर पहुंचना कठिन नहीं, ऊंचाई पर बने रहना चुनौतीपूर्ण – उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल      |     -व्यक्तित्व एवं कृतित्व से उत्कृष्ट शिक्षक का समाज में महान स्थान     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811