Let’s travel together.

मिशन उत्कर्ष: दाऊ पोषण लाल स्कूल परसतराई में दिखी शिक्षा की नई रौनक 

0 29

सुरेंद्र जैन धरसींवा

शिक्षा की गुणवत्ता और बच्चों के सर्वांगीण विकास को लेकर चलाए जा रहे “मिशन उत्कर्ष” अभियान के तहत जनपद पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी आशीष केशरवानी ने दाऊ पोषण लाल उच्चतर माध्यमिक विद्यालय परसतराई का सघन निरीक्षण किया

निरीक्षण के दौरान विद्यालय की शैक्षणिक व्यवस्था, साफ-सफाई, मध्याह्न भोजन, छात्र उपस्थिति और शिक्षकों की तैयारियों का उन्होंने बारीकी से जायजा लिया

इस दौरान जनपद सीईओ ने कक्षाओं में बच्चों की नियमित उपस्थिति और शिक्षकों द्वारा नवाचार से पढ़ाई कराने पर जोर दिया साथ ही बुनियादी सुविधाएं शुद्ध पेयजल, शौचालय और पुस्तकालय की स्थिति को भी देखा मध्याह्न भोजन मेन्यू के अनुसार पौष्टिक भोजन परोसा जा रहा है अथवा नहीं इसकी भी उन्होंने जानकारी ली एवं साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखने के निर्देश दिए

परिणाम पर फोकस

– जनपद सीईओ ने कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं और बोर्ड परीक्षा की तैयारी पर भी चर्चा की “मिशन उत्कर्ष” जनपद सीईओ ने कहा कि मिशन उत्कर्ष का उद्देश्य सिर्फ नंबर बढ़ाना नहीं, बल्कि हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देना है। विद्यालय प्रबंधन ने आश्वासन दिया कि शासन के निर्देशों का अक्षरशः पालन कर परसतराई स्कूल को जिले में आदर्श विद्यालय बनाया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

रायसेन जिला जेल में कैदी ने जेल प्रहरी को मारी गोली, हालत नाजुक     |     सौर ऊर्जा से निर्मित प्याऊ की घटिया निर्माण के चलते गिरने लगी जाली      |     जान जोखिम में डालकर बिजली व्यवस्था संभाल रहे कर्मचारी     |     सांसद लता वानखेड़े के अनथक प्रयासों से मिली सागर लोकसभा को बड़ी सड़क सौगात     |     शनिवार को दीवानगंज में लगेगा जिला स्तरीय जन विश्वास कैंप, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर होगा समाधान     |     15 दिनों से बारिश का इंतजार,खेतों में पड़ी दरारे     |     कच्चे मकान की दीवार भरभराकर गिरी, बाल-बाल बचे परिवार के लोग     |     बिजली बिल बकाया होने पर नल-जल योजनाओं के कनेक्शन कटने शुरू, एक दर्जन से ज्यादा पंचायतों में गहराया जल संकट     |     विधायक अनुज शर्मा के प्रयासों से धरसीवाँ को मिलीं बड़ी सौगात: पवनी और परसतराई में 2 नए धान उपार्जन केंद्र स्वीकृत     |     चौबीस घंटे बाद भी नहीं मिला अनुज निषाद     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811