Let’s travel together.

आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित साँची उपडाकघर का वर्चुअल किया गया लोकार्पण

0 53

डाक सेवा एवं डाक मित्र एप्प का भी शुभारंभ

देवेंद्र तिवारी सांची रायसेन

साँची स्थित उपडाकघर के नवनिर्मित एवं आधुनिक स्वरूप का सोमवार को लोकार्पण किया गया। दिल्ली से केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री  ज्योतिरादित्य सिंधिया, संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी तथा डाक विभाग के सचिव  सुब्रत दास ने वर्चुअल माध्यम से साँची उपडाकघर के आधुनिक स्वरूप का लोकार्पण किया।

लोकार्पण कार्यक्रम में साँची विधानसभा क्षेत्र के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी सहित डाक विभाग के वरिष्ठ अधिकारी, जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को वर्चुअली संबोधित करते हुए केंद्रीय संचार एवं पूर्वोत्तर क्षेत्र विकास मंत्री श्री ज्योतिरादित्य सिंधिया ने कहा कि डाक विभाग देश के नागरिकों तक सेवाएं पहुंचाने का महत्वपूर्ण माध्यम है। बदलते समय के साथ डाकघरों को आधुनिक सुविधाओं और डिजिटल तकनीक से सुसज्जित किया जा रहा है। विदिशा प्रधान डाकघर का नया स्वरूप इसी परिवर्तन का उदाहरण है, जहां नागरिकों को बेहतर और सुविधाजनक सेवाएं उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया गया है। उन्होंने कहा कि आधुनिक सुविधाओं से युक्त यह डाकघर नागरिकों के लिए अधिक उपयोगी एवं सुविधाजनक सिद्ध होगा। इस अवसर पर उनके द्वारा डाक सेवा एवं डाक मित्र एप्प का भी लोकार्पण किया गया व डाक विभाग को एक भवन न होकर एक मंदिर से तुलना की। संचार राज्य मंत्री डॉ. चंद्रशेखर पेम्मासानी ने कहा कि डाक विभाग पारंपरिक डाक सेवाओं के साथ-साथ डिजिटल एवं वित्तीय सेवाओं के क्षेत्र में भी लगातार विस्तार कर रहा है। आधुनिक डाकघर नागरिकों को एक ही स्थान पर विभिन्न सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं वही डाकघर की पेपरलेस सेवाओं के विस्तार के बारे में बताया। डाक विभाग के सचिव श्री सुब्रत दास ने कहा कि डाकघरों के आधुनिकीकरण का उद्देश्य केवल भवन का स्वरूप बदलना नहीं, बल्कि नागरिकों को बेहतर सेवा अनुभव प्रदान करना है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

प्रस्फुटन समितियों के क्षमता वृद्धि प्रशिक्षण में ग्रामीण विकास और पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर     |     नगर परिषद बरेली ने चलाया विशेष सफाई अभियान, डिवाइडरों पर लगे पेड़ों की कराई छंटाई     |     शासकीय पॉलीटेक्निक महाविद्यालय, बरेली में अनियमितताओं को लेकर स्टाफ असंतुष्ट दिए आबेदन     |     भोपाल में आचार्य श्री समयसागर महाराज के दर्शन किए डॉ. मोहन भागवत ने      |     छत्तीसगढ़ के प्राचीन 36 गढ़ों में से एक ‘कुंवरगढ़’ का वैभव लौटा, कैबिनेट की मुहर के बाद पूरे धरसींवा क्षेत्र में दीवाली जैसा जश्न     |     विवेक, आत्मशुद्धि और अहिंसा से प्रशस्त होता है आध्यात्मिक उन्नति का मार्ग : मुनि श्री प्रमाणसागर     |     बीजेपी में आने के बाद गोपाल ने उनसे वोट चुराने का तरीका सीख लिया था- सज्जनसिंह वर्मा     |     ग्राम पटी में ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत किसानों को फसल अवशेष प्रबंधन की दी जानकारी     |     लोकतंत्र बचाओ, अराजकता हटाओ’ जिला स्तरीय रैली की तैयारियों को लेकर देवनगर मंडल की कामकाजी बैठक संपन्न     |     मिठाइयों पर एल्युमिनियम फॉयल के उपयोग की आशंका पर खाद्य सुरक्षा विभाग की कार्रवाई,मिठाई के नमूने लिए गए     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811