Let’s travel together.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन 

0 30

 नगर में भी किराया वढाये जाने पर चर्चा

बरेली रायसेन। देश में वढ रही मंहगाई ने आम ही नहीं वल्कि खास लोगों की कमर तोड़ कर रख दी है।राशन से लेकर हर वो जीवन दायिनी आवश्यक वस्तु के दाम वे हताशा वढ़ गये है कि जीवन यापन करना मुश्किल ही नहीं वल्कि जीना दूभर कर दिया है।

मंहगाई बढ़ना कोई आश्चर्य नहीं है दिन-प्रतिदिन ऊंट के मुंह मे जीरे के बराबर बढ़ायें तो सहन होता है ,लेकिन बस एक ऐसा आवागमन का साधन है जिससे आम आदमी, विधार्थी व्यापारी सभी प्रभावित होते हैं ।बस किराया एकदम इतना वढ़ गया कि जनता हाहाकार करने लगी विद्यार्थियों का विद्यालय आना-जाना दूभर हो गया विद्या अध्ययन में वाधा वन गया।

इस वेहताशा बस किराया वृद्धि से हताश होकर नगर के विद्यार्थियों ने पैदल मार्च कर इसका विरोध किया और शासन प्रशासन को वृद्धि रोके जाने की मांग की जिसका समर्थन पालकों ओर आम जन ने भी किया।

नगर के छात्र छात्राओं ने एसडीएम के नाम एसडीओपी कुंवर सिंह मुकाती को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि बहुत से छात्र विद्याध्ययन हेतु ग्रामीण क्षेत्रों से स्कूल, कालेज, कोचिंग, लाइब्रेरी आते हैं, बस का किराया वढ़ने से हम लोग विद्यालय नहीं आ पा रहै है हमारी पढ़ाई में व्यवधान हो रहा है,इसके अलावा भोपाल, जबलपुर आदि शहरों में हम छात्रों को परीक्षा एवं इन्टरव्यू देने आना जाना पड़ता है सभी विद्यार्थी किराया देने में सक्षम नहीं होने से शिक्षा आदि से वंचित होना पड़ रहा है । विद्यार्थियों के साथ पालकों को भी जाना पड़ता है निवेदन के साथ मांग की है कि इस किराया वृद्धि रोकी जा कर पूर्ववत किया जाये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बस किराया वृद्धि को लेकर छात्रों में आक्रोशएसडीएम के नाम से एसडीओपी को थाना प्रांगण में सौंपा ज्ञापन      |     समान नागरिक संहिता को लेकर जमीयत उलेमा कस्बा गढ़ी ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम को सौंपा ज्ञापन     |     आधुनिक भारत के निर्माता राजीव गांधी को कांग्रेसियों ने किया याद,82 वी जयंती जयंती पर किया नमन     |     वन महोत्सव के तहत विधायक ने किया वृक्षारोपण; विद्यार्थियों के साथ लिया पर्यावरण संरक्षण का संकल्प     |     गुरु रविदास महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं यात्रा का आयोजन     |     शिवपुरी विधायक ने 44 लाख के सड़क निर्माण कार्यों का किया भूमि पूजन     |     वास्तविक जरूरतों को पूरा करने वाली हो नई दिव्यांगजन नीति:नारायण सिंह कुशवाह     |     युवा संगम कार्यक्रम में 333 युवाओं का प्रारंभिक चयन, 272 को मौके पर मिले ऑफर लेटर     |     जिला अभिभाषक संघ चुनाव::किसी भी अभ्यर्थी ने नाम वापस नहीं लिया,अध्यक्ष,उपाध्यक्ष, सचिव, सहसचिव पदों के लिए होगा चुनाव     |     स्मार्ट मीटर के भारी बिलों से भड़का आक्रोश,महिलाओ ने विद्युत मंडल कार्यालय पर लगाया ताला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811