Let’s travel together.

हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा

0 8

भोपाल। मीनाल रेसीडेंसी स्थित हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल एंड डे केयर में नन्हे-मुन्ने बच्चों की प्रतिभा को मंच देने के उद्देश्य से सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से उपस्थित अतिथियों और अभिभावकों का मन मोह लिया।

शुरुआत में बच्चों ने तिरंगा रैली निकालकर देशभक्ति का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में क्षेत्रीय पार्षद शिरोमणि शर्मा, निशा गर्ग, अर्पिता गिल एवं ज्योति राजपूत विशेष अतिथि के रूप में मौजूद रहे। अतिथियों ने बच्चों की प्रस्तुतियों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों में आत्मविश्वास, रचनात्मकता और मंच पर अपनी प्रतिभा प्रस्तुत करने की क्षमता विकसित होती है।

स्कूल की संचालक सोनम चौहान के निर्देशन में आयोजित कार्यक्रम में बच्चों ने देशभक्ति, भारतीय संस्कृति एवं विभिन्न रंगारंग प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। नन्हे कलाकारों की मनमोहक प्रस्तुतियों पर उपस्थितजनों ने तालियों से उनका उत्साह बढ़ाया।

कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने गीत, नृत्य एवं अन्य सांस्कृतिक प्रस्तुतियां देकर अपनी कला-कौशल का परिचय दिया। बच्चों की आकर्षक वेशभूषा और आत्मविश्वास से भरी प्रस्तुतियां कार्यक्रम का विशेष आकर्षण रहीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को अतिथियों द्वारा पुरस्कार एवं प्रशस्ति देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संस्था की शिक्षिकाएं मीनाक्षी खरे, पूजा बघेल, रोशनी चंदेल, स्मिता खरे, सनाया सहित स्कूल स्टाफ, अभिभावक और बड़ी संख्या में बच्चे मौजूद रहे। आयोजन के अंत में स्कूल प्रबंधन ने अतिथियों, अभिभावकों और बच्चों का आभार व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811