Let’s travel together.

 पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त

0 26

एसपी सीएसपी के निर्देशन में कार्यवाही तेज

     सुरेंद्र जैन धरसीवा

एसपी ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा व अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अभिषेक झा के निर्देशन ओर सीएसपी माना लंबोदर पटेल के मार्गदर्शन में सिलतरा थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने रविवार को अवैध कारोबारियों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की जिससे अवैध कारोबारियों में हडकंप मच गया पुलिस ने चार वाहनों को अवैध स्क्रैप व क्वाइल के साथ जप्त कर कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूंछताछ शुरू कर दी है।

पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्रीमती श्वेता श्रीवास्तव सिन्हा एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रायपुर ग्रामीण श्री अभिषेक झा के निर्देशन तथा उप पुलिस अधीक्षक लम्बोदर पटेल के मार्गदर्शन में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण एवं संदिग्ध माल/वाहनों की जांच के दौरान यह महत्वपूर्ण कार्रवाई की गई है

थाना प्रभारी राजेंद्र सिंह कंवर ने बताया कि पुलिस को सूचना प्राप्त हुई कि रिंग रोड नंबर-03, धनेली नाला के पास बड़ी बाउंड्री के पीछे छुपाव हासिल करते हुए संदिग्ध रूप से मालवाहक वाहनों में भारी मात्रा में स्पंज, क़्वाईल एवं स्क्रैप रखा हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल मौके पर पहुंचकर जांच एवं पूछताछ की गई।

मौके पर उमेश साव पिता लखन साव, उम्र 42 वर्ष, निवासी हर्षित विहार कॉलोनी उरकुरा, थाना खमतराई, रायपुर कमिश्नरेट उपस्थित मिला। साथ ही अमन कुमार पिता मुन्ना गुप्ता, उम्र 20 वर्ष, निवासी ग्राम धनेली, थाना सिलतरा, रायपुर ग्रामीण के संबंध में भी कार्रवाई की गई।

मामले में दोनों व्यक्तियों के विरुद्ध थाना सिलतरा धारा -35(1)बी BNSS एवं धारा -170/126,135(3) BNSS के तहत वैधानिक कार्रवाई की गई है। प्रकरण में परिस्थितियों एवं बरामद माल के संबंध में विस्तृत जांच जारी है।

मौके से जप्त वाहन एवं माल

01. हाइड्रा वाहन क्रमांक CG-04-NM-5789

— चालक: अमन कुमार पिता मुन्ना गुप्ता, उम्र 20 वर्ष

— निवासी ग्राम धनेली, थाना सिलतरा, रायपुर ग्रामीण।

02. पिकअप वाहन क्रमांक CG-04-NR-1692

— वाहन में लगभग 700 क्विंटल स्पंज लोड पाया गया।

03. टाटा मालवाहक वाहन क्रमांक CG-04-MJ-0251

— वाहन में लगभग डेढ़ टन स्क्रैप लोड पाया गया।

04. हाइवा वाहन क्रमांक CG-04-JB-6710 वाहन में लगभग 01 टन कॉइल लोड पाया गया।

पुलिस द्वारा मौके पर पाए गए चारों वाहनों एवं उनमें लदे माल को जप्त कर वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वाहनों एवं माल के संबंध में आवश्यक दस्तावेजों, स्वामित्व एवं स्रोत की जांच की जा रही है। जांच में जो तथ्य सामने आएंगे, उनके आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

थाना सिलतरा पुलिस द्वारा औद्योगिक क्षेत्र एवं आसपास के इलाकों में संदिग्ध गतिविधियों, अवैध परिवहन तथा संदिग्ध माल की आवाजाही पर लगातार निगरानी रखी जा रही है।कार्रवाई में थाना सिलतरा पुलिस की महत्वपूर्ण भूमिका रही।वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में थाना सिलतरा पुलिस द्वारा आगे भी संदिग्ध गतिविधियों के विरुद्ध अभियान लगातार जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

आजादी के 80 साल बाद भी आधा किलोमीटर सड़क को तरस रहा सेमरी टोला, दलदल से होकर स्कूल पहुंच रहे छात्र     |     बारिश के बाद पहाड़ियों पर झरनों का मनमोहक नजारा     |     40 गांवों में गूंजा देशभक्ति का जज्बा, धूमधाम से मनाया गया 80वां स्वतंत्रता दिवस     |     राष्ट्रीय गीत ‘वंदे मातरम्’ के अपमान के विरुद्ध भाजपा कार्यकर्ताओं ने विरोध प्रदर्शन कर कैंडल मार्च निकाला     |     नल जल योजना से चमकी लोही ग्राम पंचायत     |     दुनिया में देवभूमि कहीं है तो सिर्फ भारत की भूमि है – उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     बम्होरी में रफ्तार का रोमांच! कीचड़ के ट्रैक पर गरजीं बाइक, बगासपुर ने 1-15 में जीता मुकाबला     |      पुलिस की ताबड़तोड़ कार्यवाही से अवैध कारोबारियों में हडकंप,चार वाहन सहित स्क्रेप क्वाइल जप्त     |     शान से लहराया तिरंगा,विधायक ने किया धरसीवां एवं खरोरा में ध्वजारोहण     |     वीरांगना अवंति बाई जयंती  धूमधाम से मनाई गई     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811