Let’s travel together.

सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा

0 242

मनोज बैरागी  सरदारपुर धार 

स्वतंत्रता के पावन अवसर पर नगर में देशभक्ति के अभूतपूर्व जज्बे के साथ भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई। विद्यालयी बच्चों, जनप्रतिनिधियों, आम जनता और पुलिस प्रशासन के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित इस यात्रा ने पूरे नगर को तिरंगामय और देशभक्ति के रंग में सराबोर कर दिया।

यात्रा का शुभारंभ सरदारपुर बदनावर फांटे से हुआ, जो श्रीराम चौराहा और पंचमुखी चौराहा होते हुए डॉ. भीमराव अंबेडकर तिराहा पहुँची। यहाँ उपस्थित जनों ने संविधान निर्माता बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया। इसके पश्चात ‘हिंदुस्तान जिंदाबाद’, ‘वीर शहीद अमर रहें’ और ‘भारत माता की जय’ के गगनभेदी नारों के साथ यात्रा मुख्य बाजार से होती हुई बस स्टैंड पहुँची, जहाँ इसका भव्य समापन हुआ।सुरक्षा एवं यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए सरदारपुर थाना प्रभारी अनिल जादव अपने दलबल के साथ मुस्तैद रहे। पुलिस प्रशासन द्वारा यात्रा मार्ग पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।

शहीदों के बलिदान से प्रेरणा लेने का आह्वान

यात्रा के समापन अवसर पर पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया ने उपस्थित स्कूली बच्चों एवं नगरवासियों को संबोधित करते हुए देश की आजादी में वीर शहीदों के बलिदान की गाथा सुनाई। उन्होंने सभी से देश की आन, बान और शान के लिए समर्पित भाव से जीने का आह्वान किया पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल यादव ने वीर शहीद महाराजा बख्तावर सिंह के शहादत पर अपने विचार व्यक्त किये

थाना प्रभारी अनिल जादव ने नागरिकों और बच्चों को कानून के दायरे में रहकर देशभक्ति करने और जिम्मेदार नागरिक बनने हेतु प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सभी सहभागियों का आभार मंडल महामंत्री नवीन गोयल ने व्यक्त किया।

इस भव्य तिरंगा यात्रा में पूर्व विधायक वेलसिंह भूरिया, पूर्व जिला पंचायत सदस्य कमल, जिला पंचायत सदस्य गायत्री पुरोहित, मंडल अध्यक्ष ओमकार जाट, मंडल महामंत्री नवीन गोयल, धर्मेंद्र मंडलोई, राकेश पटेल, छोटू यादव, राजेंद्र गर्ग, रामेश्वर मारू, भगवती यादव, जमुना भूरिया, रोमा धर्मेंद्र मंडलोई, ज्योति युवराज पवार, ज्योति बैरागी सहित बड़ी संख्या में जन प्रतिनिधि, पुलिस बल, शिक्षक, स्कूली बच्चे और सरदारपुर की प्रबुद्ध जनता मौजूद रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा भारती छात्रावास से निकली विभाजन स्मृति रैली , भारत माता की आरती कर दिया एकता का संदेश     |     कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को सावरकर मानहानि मामले में सुप्रीम कोर्ट से बड़ी राहत     |     स्वस्थ एवं विकसित भारत के निर्माण में सभी दें योगदान : उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने हर घर तिरंगा अभियान में अपने घर में फहराया तिरंगा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने जिला अभिभाषक संघ के पदाधिकारियों को दिलाई की शपथ     |     हरियाली कलश यात्रा के साथ नवांकुर सखी कार्यक्रम सम्पन्न     |     हर घर तिरंगा अभियान के तहत कुंडा में निकाली गई तिरंगा यात्रा     |     सरदारपुर में देशभक्ति के नारों के साथ धूमधाम से निकली भव्य तिरंगा यात्रा     |     क्या बुजुर्गों के प्रति बढ़ता निष्ठुर भाव कल का ‘न्यू नाॅर्मल’ है? -अजय बोकिल      |     जिले भर में निकलीं भव्य तिरंगा रैलियां, मातृशक्ति ने की अगुवाई      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811