Let’s travel together.

उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने पॉलिटेक्निक कालेज में दो छात्रावास का किया भूमिपूजन 

0 25

 आज हो रहे अधोसंरचना विकास का लाभ जेएनजी पीढ़ी को मिलेगा – उप मुख्यमंत्री 

उप मुख्यमंत्री ने पॉलिटेक्निक कालेज में 5 करोड़ की लागत के निर्माण कार्यों का किया लोकार्पण 

भोपाल . उप मुख्यमंत्री श्री राजेन्द्र शुक्ल ने कल्पना चावला शासकीय पॉलिटेक्निक कालेज में बालक और बालिकाओं के लिए बनाएं जा रहे दो छात्रावासों तथा स्पोर्टस काम्पलेक्स निर्माण का भूमिपूजन किया। इनकी लागत 11 करोड़ 25 लाख रूपये है। उप मुख्यमंत्री ने पांच करोड़ की लागत से पॉलिटेक्निक कालेज में बनाये गये सेमिनार हॉल पांच स्मार्ट क्लास तथा अन्य निर्माण कार्यों का लोकार्पण भी किया।

इस अवसर पर उप मुख्यमंत्री ने कहा कि पॉलिटेक्निक कालेज को करोड़ों की सौगात मिल रही है। इस कालेज ने शत-प्रतिशत सीटों पर भर्ती और शत-प्रतिशत विद्यार्थियों के प्लेसमेंट की उपलब्धि से रीवा का नाम रोशन किया है। पॉलिटेक्निक कालेज में तीन नई ब्रांचों की शुरूआत तथा 40 क्लास रूमों का निर्माण कार्य शीघ्र मंजूर होगा।

समारोह में उप मुख्यमंत्री ने कहा कि रीवा पॉलिटेक्निक कालेज प्रदेश के लिए आदर्श कालेज बनेगा। रीवा चारों ओर तेजी से विकास कर रहा है। रीवा में एयरपोर्ट, रेलवे लाइन, फोरलेन हाइवे तथा शहर में रिंग रोड का निर्माण हो रहा है। अधोसंरचना विकास से पर्यटन, उद्योग तथा अन्य आर्थिक गतिविधियों में तेजी से विकास हो रहा है। इसका पूरा लाभ जेएनजी पीढ़ी को ही मिलेगा। देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी ने 2047 तक देश को विश्वगुरू बनाने का संकल्प लिया है। इस संकल्प को पूरा करने की जिम्मेदारी भी जेएनजी पीढ़ी पर ही है। युवा ही देश के विकास की तकदीर लिखेगें। उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हमें नशे के विरूद्ध जनजागरूकता अभियान चलाकर युवाओं को नशे की राह में जाने से रोकना है। गौमाता की सेवा, गौअभ्यारण्य में गौवंश को सुरक्षित रखने और प्राकृतिक खेती पर भी ध्यान देना होगा। जेएनजी पीढ़ी को शिक्षित और संस्कारवान होना आवश्यक है। अच्छे संस्कारों के बिना शिक्षित मानव भी सुगंधहीन फूल की तरह है।

समारोह में उप मुख्यमंत्री नव प्रवेशी बच्चों का स्वागत किया। उप मुख्यमंत्री ने पॉलिटेक्निक से शिक्षा पूरी करने के बाद बड़ी कंपनियों में कार्य कर रहे पांच युवाओं को सम्मानित किया। समारोह में विधायक मनगवां श्री नरेन्द्र प्रजापति ने कहा कि पॉलिटेक्निक कालेज में बिना लैब के सौ प्रतिशत प्लेसमेंट बहुत बड़ी उपलब्धि है। यहां से शिक्षा प्राप्त युवा कई संस्थानों में उच्च पदों पर कार्य रहें हैं।

समारोह में कालेज के प्राचार्य श्रीमती नीशा पाण्डेय ने अतिथियों का स्वागत करते हुए कालेज में तीन नई ब्रांच खोलने, लैब निर्माण तथा 40 क्लास रूम निर्माण की मांग रखी। समारोह में श्री राजेश पाण्डेय, राजीव शुक्ल, श्री बीपी सिंह, कालेज के प्राध्यापक तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थी उपस्थित रहे। समारोह के बाद उप मुख्यमंत्री ने कालेज परिसर में पौधे रोपित किये।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811