Let’s travel together.

ईदगाह में अदा की नमाज-ए-इस्तिस्का; रहमत की बारिश के लिए मांगी दुआ

0 48

बारिश नहीं हुई तो तीन दिन तक होगी नमाज ए इस्तिस्का 

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के ग्राम दीवानगंज में बारिश के लिए मुस्लिम समुदाय के लोगों ने दीवानगंज ईदगाह परिसर में नमाज-ए-इस्तिस्का अदा की। क्षेत्र में पिछले करीब दो सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण खेतों में खड़ी फसलों पर संकट गहराता जा रहा है। किसानों की धान की फसल पानी के अभाव में सूखने की कगार पर पहुंच गई है। ऐसे में मुस्लिम समाज के लोगों ने अल्लाह से रहमत की बारिश की दुआ मांगी।

शनिवार सुबह करीब 9 बजे बड़ी संख्या में मुस्लिम समाज के लोग दीवानगंज ईदगाह पहुंचे। यहां सामूहिक रूप से नमाज-ए-इस्तिस्का अदा की गई। नमाज के बाद इमाम ने विशेष दुआ कराते हुए क्षेत्र में अच्छी बारिश, किसानों की फसलों की सलामती और सूखे जैसे हालात से राहत की प्रार्थना की। कई दिनों से क्षेत्र में बारिश नहीं होने से आमजन सहित किसान परेशान है।

बारिश नहीं हुई तो लगातार तीन दिन होगी नमाज

इकबाल अहमद, राशिद खान, समीम खान आदि समाज के लोगों ने बताया कि क्षेत्र में लंबे समय से बारिश नहीं होने के कारण किसान चिंतित हैं। धान की फसल को इस समय पानी की सबसे ज्यादा जरूरत है। कई खेतों में सिंचाई के साधन भी जवाब देने लगे हैं। यदि आने वाले तीन दिनों में बारिश नहीं होती है तो दीवानगंज ईदगाह पर लगातार तीन दिनों तक नमाज-ए-इस्तिस्का अदा कर विशेष दुआ की जाएगी।

खेतों में नमी खत्म, किसानों की बढ़ी चिंता

पिछले दो सप्ताह से बारिश नहीं होने के कारण खेतों की मिट्टी में नमी लगातार कम हो रही है। जिन किसानों ने धान की रोपाई कर दी है, उन्हें फसल बचाने के लिए निजी साधनों से सिंचाई करनी पड़ रही है। किसानों का कहना है कि यदि जल्द बारिश नहीं हुई तो धान के साथ अन्य खरीफ फसलों पर भी इसका गंभीर असर पड़ सकता है।

बारिश के लिए हुई इस विशेष नमाज में लोगों ने क्षेत्र में समय पर पर्याप्त बारिश होने और किसानों की मेहनत सफल होने की सामूहिक प्रार्थना की।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811