Let’s travel together.

अंबाडी में बिजली समस्याओं के समाधान के लिए लगा शिविर

0 57

15 घरेलू और 7 मोटर पंप कनेक्शन जारी, बिजली बंद रहने, लो वोल्टेज, बिल और मीटर संबंधी शिकायतों का हुआ निराकरण

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

मध्य क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी द्वारा चलाए जा रहे ‘सम्पर्क अभियान 2026’ के तहत ग्राम अंबाडी में ‘विद्युत संबंधी सेवाएं आपके द्वार’ शिविर लगाया गया। शिविर में दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, कुलहड़िया, मुस्काबाद, महुआखेड़ा सहित आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में ग्रामीण बिजली संबंधी समस्याएं लेकर पहुंचे। शिविर में उपभोक्ताओं को विभाग की विभिन्न सेवाएं एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गईं और कई शिकायतों का मौके पर ही निराकरण किया गया।

शिविर में 15 घरेलू नए बिजली कनेक्शन और 7 मोटर पंप कनेक्शन, कुल 22 कनेक्शन प्रदान किए गए। ग्रामीणों ने नए कनेक्शन के साथ नाम परिवर्तन, भार परिवर्तन, अस्थायी कनेक्शन, श्रेणी परिवर्तन, स्थायी कनेक्शन विच्छेदन, ई-केवाईसी और अनापत्ति प्रमाण पत्र सहित अन्य सेवाओं के लिए आवेदन जमा किए।

बिजली बार-बार बंद होने से लेकर मीटर तक की शिकायतें

शिविर में ग्रामीणों ने बार-बार बिजली बंद होने, लाइन खराब होने, लो वोल्टेज, ट्रिपिंग, पोल और सर्विस केबल की समस्या सहित वितरण ट्रांसफार्मर से जुड़ी शिकायतें दर्ज कराईं। इसके अलावा गलत एवं अधिक बिजली बिल, मीटर रीडिंग में गड़बड़ी, डुप्लीकेट बिल, आंशिक भुगतान, बंद या खराब मीटर, मीटर तेज चलने और स्मार्ट मीटर से संबंधित शिकायतों की भी सुनवाई की गई। कई शिकायतों का मौके पर ही समाधान किया गया, जबकि अन्य आवेदनों को निराकरण के लिए दर्ज किया गया।

5 रुपए में घरेलू कनेक्शन की दी जानकारी

शिविर में बिजली विभाग के कर्मचारियों ने ग्रामीणों को 5 रुपए में घरेलू बिजली कनेक्शन योजना की जानकारी दी। उपभोक्ताओं को समय पर बिजली बिल जमा करने और ई-केवाईसी कराने के लिए भी जागरूक किया गया। कर्मचारियों ने घरों में उपयोग किए जा रहे बिजली उपकरणों की जानकारी भी निर्धारित प्रपत्र में दर्ज की।

ग्रामीणों का कहना था कि गांव में ही शिविर लगने से उन्हें छोटी-बड़ी बिजली समस्याओं के लिए विभागीय कार्यालयों के चक्कर नहीं लगाने पड़ रहे हैं। एक दिन पहले शिविर की जानकारी मिलने के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता अपनी शिकायतें लेकर पहुंचे।

कई गांवों में लगाए जा रहे शिविर

बिजली कंपनी के जूनियर इंजीनियर मनीष कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि उपभोक्ताओं को बिजली संबंधी सेवाएं और समस्याओं का समाधान आसानी से उपलब्ध कराने के उद्देश्य से अलग-अलग गांवों में शिविर लगाए जा रहे हैं। घरेलू उपभोक्ताओं को नए कनेक्शन के लिए केवल 5 रुपए लिए जा रहे हैं। अंबाडी शिविर में कई शिकायतों का तत्काल समाधान किया गया है, जबकि प्राप्त आवेदनों को दर्ज कर उनका भी निराकरण किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जलभराव, सड़कें बनीं तालाब,जिला मुख्यालय सहित कई शहर प्रभावित     |     अमानक घी के विक्रय को रोकने के विभिन्न ब्रांडों के नमूने लेकर जांच हेतु भेजे      |     विश्व आदिवासी दिवस पर उमड़ा आदिवासी समाज जल-जंगल-जमीन की रक्षा और एकता का दिया संदेश     |     विजय ट्रांसमिशन में युवक की मौत ,ग्रामीणों का फूटा आक्रोश     |     आज का त्याग, कल की धर्म विरासत बने : मुनि श्री     |     भाग्योदय तीर्थ में वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना सम्पन्न     |     ढोल-नगाड़ों के साथ निकाली कावड़ यात्रा, गौरी शंकर धाम में हुआ समापन     |     साझा पहल: सड़क किनारे कदम-कदम पर कदंब लगाने का संकल्प, एसोसिएशन ने मशीन भेंट करने का लिया निर्णय     |     हर घर तिरंगा’ अभियान: विधायक देवेंद्र जैन ने विभिन्न ग्रामों का किया सघन भ्रमण, बांटे तिरंगे और सुनीं जनसमस्याएं     |     भाजपा की वृहद जिला कार्यसमिति बैठक में गूंजा राष्ट्रहित का संकल्प     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811