Let’s travel together.

शिवपुरी मेडिकल कॉलेज में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन  

0 23

– 6 माह तक केवल स्तनपान पर दिया जोर  

– बाल अकादमी ने शिशु वार्ड में माताओं को दी जानकारी

रंजीत गुप्ता  शिवपुरी

बाल अकादमी शाखा शिवपुरी द्वारा शासकीय स्वर्गीय राजमाता सिंधिया शासकीय चिकित्सा महाविद्यालय के शिशु रोग वार्ड में स्तनपान जागरूकता सप्ताह का आयोजन किया गया।

इस अवसर पर वार्ड में भर्ती बच्चों की माताओं को डॉ निसार अहमद अध्यक्ष बाल अकादमी, डॉ प्रियंका विभागाध्यक्ष शिशु रोग विभाग और डॉ राजेंद्र पवैया ने स्तनपान का महत्व, लाभ और सही तरीके के बारे में विस्तार से बताया।

विशेषज्ञों ने बताया कि जन्म के एक घंटे के अंदर शिशु को स्तनपान शुरू कर देना चाहिए। शिशु को 6 माह तक अनिवार्य रूप से केवल स्तनपान कराना चाहिए। 6 माह के बाद शिशु को अर्ध ठोस आहार देना चाहिए और स्तनपान जारी रखना चाहिए। शिशु को कम से कम 2 वर्ष तक मां का दूध पिलाना चाहिए। जब भी आवश्यकता हो स्तनपान कराना चाहिए और शिशु को स्तन से सही तरीके से लगाना चाहिए।

डॉक्टरों ने कहा कि मां का दूध अमृत के समान है। यह शिशु के लिए सम्पूर्ण पोषण होता है और उसे रोगों से लड़ने की क्षमता देता है।

स्तनपान कराने से माताओं को भी कई फायदे होते हैं। इससे बच्चेदानी शीघ्र सामान्य अवस्था में आ जाती है। गर्भाशय और अंडाशय के कैंसर जैसे गंभीर रोगों से बचाव होता है। मां का शरीर स्वस्थ रहता है और वजन नियंत्रित रखने में मदद मिलती है। साथ ही समय और पैसे की बचत होती है। स्तनपान के दौरान गर्भ धारण की संभावना भी कम हो जाती है।

कार्यक्रम में उपस्थित माताओं ने जानकारी को उपयोगी बताया और कई सवाल भी पूछे। बाल अकादमी ने कहा कि जिले में स्तनपान को बढ़ावा देने के लिए आगे भी जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

कांबड यात्रा भोलेनाथ के प्रति भक्तों की अटूट आस्था का प्रतीक- भावेश बघेल     |     साड़ी में रैम्प वॉक कर महिलाओं ने दिया संस्कृति सहेजने का संदेश, नशे के खिलाफ ली शपथ     |     31 अगस्त को नगर पालिका परिसर में मनेगा भव्य रक्षाबंधन पर्व     |     भाई-भाई के प्रेम में छिपी है जीवन की सच्ची साधना-मुनि श्री       |     राज्यस्तरीय कुडो प्रतियोगिता में इधिका ने जीता स्वर्ण पदक     |     भोर की भस्म आरती से गूंजा चारूवा का गुप्तेश्वर धाम, प्राचीन शिवालय में उमड़ी श्रद्धा     |     अयोध्या क्षेत्र महिला इकाई का हरियाली महोत्सव उत्साह, संस्कृति और महिला शक्ति का बना प्रेरणादायी उत्सव      |     सृजन के नन्हें प्रहरियों ने बदली समाज की तस्वीर, बाल विवाह और घरेलू हिंसा के खिलाफ खुद बने बदलाव की मिसाल     |     भाजपा नेताओं ने की नितिन गडकरी से भेंट     |     मोबाइल लूट का पुलिस ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811