सागर। आचार्य श्री विद्यासागर महाराज के परम प्रभावक विद्याकुल शिरोमणि आचार्य श्री समयसागर महाराज के आज्ञानुवर्ती निर्यापक श्रमण श्री अभयसागर महाराज ससंघ का वर्षायोग चातुर्मास (2026) का कलश स्थापना समारोह रविवार, 9 अगस्त को दोपहर 1 बजे से भाग्योदय तीर्थ, सागर में आयोजित किया गया है।
मुकेश जैन ढाना ने बताया कि मुनि संघ का यह 27वां चातुर्मास स्थापना वर्ष है। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर समिति का गठन किया गया है। अध्यक्ष संतोष बिलहरा, महामंत्री विकास टोनी केसली, कार्याध्यक्ष मुकेश जैन मिनरल, कोषाध्यक्ष देवेंद्र जैना एवं समन्वयक अनिल नैनधरा को बनाया गया है।
उन्होंने बताया कि कार्यक्रम के दौरान आचार्य श्री की महापूजन सागर नगर के सभी महिला मंडलों एवं बाहर से आए हुए अतिथियों द्वारा की जाएगी।
चातुर्मास समिति ने श्रद्धालुओं एवं धर्मप्रेमी बंधुओं से अपील की है कि वे 9 अगस्त को आयोजित वर्षायोग चातुर्मास कलश स्थापना समारोह में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर धर्मलाभ प्राप्त करें।