मनोज बैरागी सरदारपुर धार
भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त पदाधिकारियों के प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा गया। शुक्रवार को चंदन बावड़ी स्थित हनुमान मंदिर परिसर में आयोजित एक गरिमामय समारोह में नवनियुक्त महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष प्रज्ञा ठाकुर एवं किसान मोर्चा जिला अध्यक्ष रविंद्र पाटीदार (मुकाती) का भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा भव्य स्वागत व अभिनंदन किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत में कार्यकर्ताओं ने दोनों नवनियुक्त जिला अध्यक्षों का पुष्पमाला पहनाकर स्वागत किया और उन्हें नए संगठनात्मक दायित्व के लिए बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मंच से वक्ताओं ने संगठन की मजबूती, जन-जन तक पार्टी की नीतियों को पहुँचाने और आगामी संगठनात्मक गतिविधियों को गति देने के संबंध में अपने विचार व्यक्त किए।कार्यक्रम का संचालन राकेश नाहर ने किया आभार प्रदर्शन: प्रकाश पाटीदार खमालिया मंडल महामंत्री ने व्यक्त किया
इस अवसर पर पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ता बाबूलाल चावड़ा, पूर्व जिला मंत्री मुकेश केवलजी, पूर्व मंडल महामंत्री दिनेश पटेल, कैलाश पलवा, राजेश भूत, मंडल महामंत्री जगदीश काग, मुकेश पटेल, बगदीराम फूलकर, राजेश बैरागी, अर्जुन सोलंकी, कन्हैयालाल पाटीदार, सोनू रघुवंशी, हरिराम मारू, विजय पाटीदार, राहुल, कमल, भूरीबाई फूलकर, रामकुंवर, अनीता पाटीदार, किरण पाटीदार सहित बड़ी संख्या में भाजपा पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित रहे।