Let’s travel together.

घर मे बंधी भैंस पिकअप मे ले गए ।पुलिस की सक्रियता से पुलिस ने पिकप पकडी भैंस की बरामद

0 9

 देवेन्द्र तिवारी सांची, रायसेन

इस क्षेत्र में चोरों के हौंसले इतने बुलंद हो गए है कि घर में बंधी भैंस पिकप वाहन मे भरकर रात में ले उडे पुलिस की सक्रियता से पुलिस ने पिकप वाहन का पीछा कर पिकप वाहन पकड़ा भैंस बरामद कर ली जबकि अज्ञात चोर फरार होने मे सफल हो गए पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है ।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार नगरीय क्षेत्र अंतर्गत काछी कानाखेडा मे डालचंद पिता बालमुकुंद कुशवाहा उम्र 32 वर्ष ने आज गुरुवार सुबह चार बजे पुलिस को सूचना दी थी कि मेरे घर के पिछवाड़े मेरी भैंस एवं उसके साथ बछड़ा बंधा था जब उसने सुबह चार बजे पिछवाड़े देखा कि भैंस गायब थी उसनें सडक पर देखा कि भैंस एक पिकप वाहन मे भरकर ले जाई जा रही थी उसनें तत्काल पुलिस को सूचना दी तथा तत्काल रात्रि में पुलिस की 112 वाहन आ गई उसमे वह उसके भांजे को लेकर बैठ गए

पुलिस वाहन ने पिकप वाहन का पीछा किया तो ग्राम मेहगांव के निकट हाईवे मार्ग पर पुलिया के पास एक गढ्ढे के कारण पुलिया से टकरा गई तब भैंस को लेजा रहे आरोपी पुलिस वाहन देखकर भागने में सफल हो गये ।जबकि पुलिस भैंस से भरी पिकप वाहन क्रMP04GA5590 भैंस सहित थाना सांची पहुंची ।पुलिस ने भैंस बरामद कर ली है फरियादी की रिपोर्ट पर पुलिस ने अ क्र169/2026 धारा 305 बीएन एस के अंतर्गत प्रकरण दर्ज कर अज्ञात आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

लूट की घटना को अंजाम देने वाला मुख्य आरोपी कनवर बाग गिरफ्तार      |     भाजपा चिकित्सा प्रकोष्ठ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में किया वृक्षारोपण     |     शाला प्रवेश उत्सव’ में पहुंचे विधायक, नवप्रवेशी बच्चों का किया स्वागत     |     विधायक अनुज शर्मा ने कुम्हारी (ज़ारा) को दी लाखों के विकास कार्यों की सौगात     |     बारिश में डूबा अंबाडी-छपरई अंडरपास, तीन रेलवे पटरियां पार करने को मजबूर ग्रामीण; हादसे का खतरा बढ़ा     |     सोसाइटी के सामने 80 मीटर  सीसी सड़क निर्माण शुरू,वर्षों पुरानी जलभराव की समस्या से मिलेगी राहत     |     दो साल बाद जागा एमपी आरडीसी, बालमपुर घाटी पर क्षतिग्रस्त रेलिंग बदलने का काम शुरू, वाहन चालकों को मिलेगी राहत     |     हाईवे-18 पर पुलिस की सख्ती: कर्क रेखा पर वाहन चेकिंग से मचा हड़कंप     |     प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना का आखिरी दिन, सोसाइटी और एमपी ऑनलाइन में किसानों की उमड़ी भीड़, बड़ी संख्या में कराया फसल बीमा     |      जमीअत उलमा-ए-हिंद की नई तहसील इकाई का गठन,मुफ्ती हसीब बने सदर     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811