Let’s travel together.

दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान: शिवपुरी में 1413 पशुपालकों के घर पहुंचे अधिकारी  

0 12

 – सेक्स सोर्टेड सीमेन और गोरस एप की दी जानकारी, व्हाट्सएप चैनल से जोड़ा  

– 15 हजार से ज्यादा पशुपालकों तक पहुंचाने का लक्ष्य

 रंजीत गुप्ता शिवपुरी

मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव द्वारा प्रदेश में दूध उत्पादन दोगुना करने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए पशुपालन एवं डेयरी विभाग द्वारा दुग्ध समृद्धि संपर्क अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी विकासखंड में अभियान के तहत घर-घर जाकर पशुपालकों से संवाद किया गया।

उपसंचालक पशुपालन ने बताया कि 27 सहायक पशु चिकित्सा क्षेत्र अधिकारियों और मैत्री कार्यकर्ताओं ने 1,413 पशुपालकों के घर जाकर मुलाकात की। इस दौरान पशुपालकों को सेक्स सोर्टेड सीमेन तकनीक के बारे में जानकारी दी गई। इस तकनीक से अच्छी नस्ल के पशु पैदा होते हैं और दूध उत्पादन में वृद्धि होती है। पशुपालकों को गोरस एप के उपयोग और उन्नत पशुपालन के फायदे बताने वाली रील्स भी दिखाई गईं।

अधिकारियों ने पशुपालकों को पशुपालन एवं डेयरी विभाग का व्हाट्सएप चैनल फॉलो कराया। इससे उन्हें समय-समय पर नई तकनीक, टीकाकरण, चारा प्रबंधन और सरकारी योजनाओं की जानकारी मिलती रहेगी और उनकी आमदनी बढ़ सकेगी।

अभियान के तीसरे चरण में जिले के उन 15,190 पशुपालकों के घर जाकर मुलाकात की गई जो 3 से 4 पशु पालते हैं। इन्हें पशु नस्ल सुधार, पशुओं की सेहत, संतुलित आहार और दूध की गुणवत्ता बढ़ाने के तरीकों के बारे में जागरूक किया गया।

घर-घर जाकर की गई मुलाकातों का सत्यापन राज्य स्तरीय जिला नोडल अधिकारी डॉ. ज्योति जैन, संयुक्त संचालक ग्वालियर संभाग डॉ. अनिल अग्रवाल और उपसंचालक डॉ. एल.आर. शर्मा द्वारा किया गया। विभाग का उद्देश्य है कि हर पशुपालक तक वैज्ञानिक तकनीक पहुंचे और जिले का दुग्ध उत्पादन बढ़े।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पांचना डेम विवाद में गुर्जरों को डराने के लिए चुराई थी तोप, दो आरोपी पकड़े लेकिन तोप नहीं मिली     |     विश्व प्रसिद्ध यूनेस्को धरोहर सांची में गूंजा स्वच्छता का संदेश, जनभागीदारी से सफलता से मना स्वच्छ पर्यटन अभियान     |     शाश्वत अष्टाह्निका पर्व: तीर्थधाम ज्ञानोदय जैन मंदिर में सहज शांति विधान, श्रद्धालुओं ने की सुख-समृद्धि की मंगल कामना     |     बालमपुर घाटी में दो ट्रकों के एक ही जगह खराब होने से हाईवे 18 पर लगा बार बार जाम     |     सावन शुरू होने से पहले ही हाईवे-18 पर गूंजा ‘बोल बम’     |     खेतों पर आवारा पशुओं का धावा, रातभर जागकर फसल बचाने को मजबूर किसान     |     शासकीय सांदीपनि विद्यालय के नवीन भवन का 27 जुलाई को होगा लोकार्पण     |     अनुज शर्मा के सोशल मिडिया ट्रोलिंग पर हाईकोर्ट का सख्त नोटिस     |     मंत्री टंकराम वर्मा की पहल,तिल्दा विकासखंड को DMF से 3 करोड़ की सौगात     |     विधायक अनुज शर्मा ने कार्यकर्ताओं संग सुनी ‘मन की बात’, कारगिल के शहीदों को दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811