Let’s travel together.

नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान का शुभारंभ, जनजागरूकता रैली को दिखाई गई हरी झंडी

0 42

रायसेन। पुलिस मुख्यालय, मध्यप्रदेश द्वारा संचालित नशे से दूरी है जरूरी 2.0 अभियान के अंतर्गत 15 जुलाई से 31 जुलाई 2026 तक जिलेभर में व्यापक जनजागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। अभियान का उद्देश्य युवाओं एवं आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण के लिए प्रेरित करना है।

अभियान के शुभारंभ अवसर पर रायसेन में जनजागरूकता रैली का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में कलेक्टर  अरुण विश्वकर्मा, पुलिस अधीक्षक  आशुतोष गुप्ता, जिला पंचायत CEO  कमल सोलंकी , सांची विधानसभा के विधायक  प्रभुराम चौधरी, जिला पंचायत अध्यक्ष  यशवंत मीणा, जिला अध्यक्ष  राकेश शर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष श्रीमती सविता जमना सेन सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी, छात्र-छात्राएं एवं नागरिक उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत सांची विधानसभा के विधायक डॉ प्रभुराम चौधरी द्वारा उपस्थित सभी प्रतिभागियों को नशामुक्ति की शपथ दिलाकर की गई। उन्होंने सभी से स्वयं नशे से दूर रहने तथा अपने परिवार, मित्रों एवं समाज को भी नशे के प्रति जागरूक करने का आह्वान किया।

इसके पश्चात अतिथियों द्वारा हरी झंडी दिखाकर जनजागरूकता रैली को रवाना किया गया। रैली के माध्यम से आमजन को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशामुक्त समाज के निर्माण में सहभागी बनने का संदेश दिया गया।

रायसेन पुलिस द्वारा अभियान के दौरान जिलेभर में विद्यालयों, महाविद्यालयों, सार्वजनिक स्थलों एवं ग्राम पंचायतों में जागरूकता कार्यक्रम, रैलियां, संवाद, शपथ कार्यक्रम एवं अन्य गतिविधियों का आयोजन कर अधिक से अधिक लोगों को अभियान से जोड़ने का प्रयास किया जाएगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मोबाइल पर लूडो खेलते युवक पकड़े, कोतवाली पुलिस की कार्रवाई     |     रायसेन में 4 सितंबर को धूमधाम से मनेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी     |     अति भारी बारिश के अलर्ट के बीच  किसानों के लिए कृषि विभाग की एडवाइजरी     |     विधायक अनुज शर्मा ने लगाया ‘जनदर्शन’, ग्रामीणों की समस्याओं का मौके पर किया त्वरित निवारण     |     गैरतगंज में गौवंश को बचाने के प्रयास में बेकाबू हुआ डंपर, घर में जा घुसा     |     शिवपुरी के एकमात्र बलदाऊ जी मंदिर में धूमधाम से मना जन्मोत्सव, छप्पन भोग और भंडारा     |     रालामंडल भ्रमण एवं रील मेकिंग प्रतियोगिता का आयोजन     |     बांगरु बाण :: देश के युवाओं को श्रीकृष्ण से सीखना होगा     |     श्रीकृष्ण पर्व के तहत जामगढ़ से खरगोन तक निकली विशाल शोभायात्रा     |     अंकित तोमर हत्याकांड का पुलिस ने चंद घंटों में किया खुलासा  चार आरोपी गिरफ्तार,आरोपियों का निकाला जुलूस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811