Let’s travel together.

नकटी में हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में माना थाना घेराव, जिम्मेदार अधिकारियों पर एफआईआर दर्ज करने की मांग

0 20

सुरेन्द्र जैन धरसीवां रायपुर

ग्राम सम्मानपुर-नकटी में प्रभावित गरीब परिवारों के घरों पर हुई कथित अवैध कार्रवाई के विरोध में आज जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर ग्रामीण के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीणों, प्रभावित परिवारों एवं कांग्रेस पदाधिकारियों-कार्यकर्ताओं ने माना थाना का घेराव किया। हजारों की संख्या में उपस्थित लोगों ने थाना परिसर में शांतिपूर्ण ढंग से बैठकर जिम्मेदार अधिकारियों के विरुद्ध एफआईआर दर्ज करने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने कहा कि प्रभावित परिवारों के साथ हुए अन्याय की निष्पक्ष जांच कर दोषी अधिकारियों एवं संबंधित जिम्मेदार व्यक्तियों के विरुद्ध विधिसम्मत कार्रवाई की जाए। साथ ही प्रभावित परिवारों को न्याय, मुआवजा एवं पुनर्वास उपलब्ध कराया जाए।

काफी देर तक चले प्रदर्शन और चर्चा के बाद पुलिस एवं प्रशासन के अधिकारियों ने प्रतिनिधिमंडल से चर्चा की तथा आश्वासन दिया कि आवेदन पर आज से आवश्यक विधिक प्रक्रिया प्रारंभ करते हुए नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।

इस आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त किया गया। कांग्रेस ने स्पष्ट किया कि यदि दोषियों के विरुद्ध समयबद्ध कार्रवाई नहीं की गई, तो आंदोलन को और व्यापक बनाया जाएगा तथा प्रभावित परिवारों को न्याय दिलाने तक संघर्ष जारी रहेगा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सीमा चौहान बनी बीजेपी महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष     |     अतिथि विद्वान महासंघ नें मंत्री,मुख्यमंत्री एवं मजदूर संघ का किया धन्यवाद     |     कुंबरगढ़ स्थित प्राचीन चतुर्भुजी मंदिर  की बावड़ी में दी बच्चो की मौत     |     सहकारी समितियों के प्रबंधक एवं कर्मचारियों की वेतन व्यवस्था बदहाल, आर्थिक संकट गहराया     |     एशबाग डबल मर्डर केस: पुलिस ने जारी की संदिग्धों की तस्वीरें, सूचना देने वाले को ₹50 हजार का इनाम     |     प्रोग्रेसिव पेंशनर्स एसोसिएशन ने शिवराज सिंह चौहान का जताया आभार,भवन बनेगा वृद्धजनों का केंद्र     |     पेंशन हितग्राहियों की समस्याओं के समाधान हेतु पार्षद की पहल     |     चलते ट्रक मे पीछे से जा घुसी मोटरसाइकिल,एक की मौत एक घायल      |     युवक  ईमानदारी की मिसाल बना महंगा मोबाइल संबंधित तक सुरक्षित लौटाया     |     पुराने हाईवे मार्ग पर गड्ढों की रिपेयरिंग का काम शुरू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811