Let’s travel together.

 दो मंदिरों पर चोरों का धावा, क्षेत्र में दहशत

0 153

 – बिलवानी हनुमान मंदिर से चांदी के आभूषण चोरी, खमरियागंज राम मंदिर में चोरी की कोशिश नाकाम,

– सीसीटीवी फुटेज में कैद हुए बदमाश, पुलिस ने शुरू की तलाश,

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज  रायसेन

ज़िले की ग़ैरतगंज तहसील क्षेत्र में शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात अज्ञात चोरों ने दो गांवों के मंदिरों को निशाना बनाकर सनसनी फैला दी। बिलवानी गांव के हनुमान मंदिर से भगवान के चांदी के मुकुट सहित अन्य चांदी के आभूषण चोरी कर लिए गए, जबकि खमरियागंज स्थित राम मंदिर में चोरी का प्रयास नाकाम रहा। इस वारदात की पूरी घटना मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई है। पुलिस को आशंका है कि दोनों घटनाओं के पीछे एक ही गिरोह का हाथ हो सकता है।

हनुमान मंदिर से करीब 50 हजार रुपये के आभूषण चोरी

जानकारी के अनुसार ग्राम बिलवानी स्थित हनुमान मंदिर में चोर मुख्य द्वार का ताला तोड़कर अंदर घुसे और भगवान का चांदी का मुकुट सहित अन्य चांदी के आभूषण चोरी कर ले गए। ग्रामीणों के अनुसार चोरी गए आभूषणों की अनुमानित कीमत करीब 50 हजार रुपये है। घटना की सूचना मिलते ही गैरतगंज थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।

राम मंदिर में गर्भगृह का ताला नहीं तोड़ सके बदमाश

उधर, खमरियागंज स्थित राम मंदिर में रात करीब 3 बजे दो अज्ञात युवक मुंह पर कपड़ा बांधकर और हाथ में लोहे की रॉड लेकर पहुंचे। सीसीटीवी फुटेज में दोनों पहले मंदिर के मुख्य गेट का ताला तोड़ते दिखाई दे रहे हैं। इसके बाद उन्होंने गर्भगृह के गेट का ताला तोड़ने का काफी प्रयास किया, लेकिन सफलता नहीं मिली। काफी देर तक मशक्कत करने के बाद दोनों बदमाश बिना चोरी किए ही मौके से फरार हो गए।

सीसीटीवी फुटेज के आधार पर तलाश तेज

शनिवार सुबह ग्रामीणों को दोनों घटनाओं की जानकारी लगी, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने दोनों मंदिरों का निरीक्षण कर आवश्यक साक्ष्य जुटाए। खमरियागंज मंदिर में लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

एक ही गिरोह पर पुलिस को शक

प्रारंभिक जांच में पुलिस को आशंका है कि दोनों वारदातों के पीछे एक ही गिरोह का हाथ हो सकता है। पुलिस का कहना है कि मामले की गंभीरता से जांच की जा रही है और जल्द ही आरोपियों की पहचान कर उन्हें गिरफ्तार किया जाएगा।

ग्रामीणों में आक्रोश, सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने की मांग

लगातार मंदिरों को निशाना बनाए जाने से ग्रामीणों में भारी आक्रोश है। लोगों ने धार्मिक स्थलों की सुरक्षा बढ़ाने, रात्रि गश्त तेज करने तथा मंदिर परिसरों में अतिरिक्त सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है, ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं पर रोक लगाई जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

धान उपार्जन से पहले प्रशासन की तैयारी तेज,कलेक्टर की अध्यक्षता में वन परिसर के सभाकक्ष में होगा प्रशिक्षण कार्यक्रम     |     फंदा के पास अल्ट्राटेक सीमेंट फैक्ट्री लगाने का विरोध, भोपाल और सीहोर के किसानों ने दी आंदोलन की चेतावनी     |     सांची में दो दिवसीय महाबोधि महोत्सव का शुभारंभ, भगवान बुद्ध के प्रिय शिष्यों के अस्थि कलशों के हुए दर्शन     |     जनसमस्याओं की आवाज बनकर समाज को दिशा देते हैं पत्रकार : उप मुख्यमंत्री अरुण साव     |     रमा नायक बनीं भाजपा महिला मोर्चा सलामतपुर मंडल की अध्यक्ष, कार्यकर्ताओं ने दी बधाई     |     रायसेन जिला अस्पताल में 50 मिनट में प्रसूता का ऑपरेशन, जच्चा-बच्चा की बचाई जान     |     बाल विवाह उन्मूलन दिवस पर हुआ जागरूकता शिविर, उपस्थित लोगों को दिलाई गई शपथ     |     शास. पी.जी. कॉलेज शिवपुरी में नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत अभियान पर कार्यक्रम आयोजित     |     उप मुख्यमंत्री ने किया इंटेक वेल और जल शोधन संयंत्र का लोकार्पण     |     भाजपा राष्ट्रीय सह-संगठन महामंत्री सौदान सिंह का भव्य स्वागत     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811