Let’s travel together.

सेफ क्लिक अभियान,आंगनबाड़ी केंद्र पहुंची  पुलिस

0 45

-महिलाओं और किशोरियों को साइबर अपराध से बचाव के बताए गुर

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

महिलाओं और किशोरियों को साइबर अपराधों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से चलाए जा रहे ‘सेफ क्लिक अभियान’ के तहत ग्राम पंचायत अंबाडी के गांव मुस्काबाद स्थित इंदिरा आवास कॉलोनी के आंगनबाड़ी केंद्र में जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने उपस्थित महिलाओं और किशोरियों को डिजिटल सुरक्षा, ऑनलाइन ठगी और सोशल मीडिया के सुरक्षित उपयोग की विस्तृत जानकारी दी।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि आज के समय में साइबर ठगी के मामले लगातार बढ़ रहे हैं। ऐसे में किसी भी अनजान व्यक्ति द्वारा भेजे गए लिंक पर क्लिक न करें, ओटीपी, बैंक खाता, एटीएम कार्ड, सीवीवी और पासवर्ड जैसी गोपनीय जानकारी किसी के साथ साझा न करें। सोशल मीडिया का उपयोग सोच-समझकर करें और किसी भी संदिग्ध कॉल, मैसेज या ऑनलाइन ऑफर के झांसे में न आएं।

कार्यक्रम में महिलाओं और किशोरियों को फेसबुक, व्हाट्सएप, इंस्टाग्राम सहित अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर गोपनीयता (प्राइवेसी) सेटिंग मजबूत रखने, फर्जी आईडी से सावधान रहने तथा साइबर अपराध होने पर तुरंत 1930 साइबर हेल्पलाइन या नजदीकी पुलिस थाने में शिकायत दर्ज कराने की सलाह दी गई।

पुलिस ने कहा कि डिजिटल दुनिया में थोड़ी-सी लापरवाही भी आर्थिक और सामाजिक नुकसान का कारण बन सकती है। इसलिए जागरूकता ही सबसे बड़ा बचाव है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं और किशोरियों ने भी साइबर सुरक्षा से जुड़े सवाल पूछे, जिनका पुलिस टीम ने सरल भाषा में जवाब दिया।

ग्रामीणों ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि गांव स्तर पर इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित होने चाहिए, ताकि लोग साइबर अपराधियों के झांसे में आने से बच सकें और सुरक्षित डिजिटल जीवन अपना सकें। कार्यक्रम के दौरान दीवानगंज पुलिस चौकी प्रभारी सुनील शर्मा, प्रधान आरक्षक पुष्पेंद्र सिंह, संदीप रघुवंशी, परितोष सहित समस्त स्टाफ मौजूद रहा।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सावन के तीसरे सोमवार और नाग पंचमी पर शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब     |     जड़ों समेत उखड़ा पेड़ बारिश में फिर हुआ हरा-भरा     |     टोर ग्राम पंचायत में हरेली बर्ड फेस्टिवल का सफल आयोजन     |     फेक्ट्री कर्मी की बाइक चुराने वाला परसतराई से गिरफ्तार     |     अवैध प्रवासियों की खोज में पुलिस का सत्यापन अभियान जारी     |     माँ माही शबरी कावड़ यात्रा का भव्य आयोजन; जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत     |     हजारों साल प्राचीन नागदेवता की पूजा करने पहुंचे ग्रामीण      |     सावरकर से जुड़े प्रश्न पर शिक्षक के निलंबन का विरोध, शिक्षक संघ ने सौंपा ज्ञापन     |     हैप्पी किड्ज प्ले स्कूल में सांस्कृतिक कार्यक्रम, नन्हे-मुन्नों ने दिखाई प्रतिभा     |     नागों की अदालत में नागों ने बताया काटने का कारण,गैरतगंज तहसील के सीहोरा खुर्द गांव में लगी नागों की अदालत      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811