Let’s travel together.

गोंडवाना की वीरांगना महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस श्रद्धा एवं गौरव के साथ मनाया गया

0 63

प्रतापगढ़,रायसेन। गोंड समाज महासभा के तत्वावधान में गोंडवाना साम्राज्य की महान वीरांगना, स्वाभिमान, शौर्य एवं बलिदान की प्रतीक महारानी दुर्गावती मडावी का बलिदान दिवस बुधवार को आदिवासी सामुदायिक भवन, प्रतापगढ़ में श्रद्धा, सम्मान और उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में क्षेत्र के सगा समाज, युवाओं, जनप्रतिनिधियों, कर्मचारियों, वरिष्ठ नागरिकों तथा गोंडी भुमकाओं की बड़ी संख्या में सहभागिता रही

कार्यक्रम की शुरुआत महारानी दुर्गावती मडावी के चित्र पर हल्दी-चावल एवं महुआ फूल अर्पित कर सुमरन करने के साथ हुई। इसके पश्चात सामुदायिक भवन से रानी दुर्गावती तिराहा तक रैली निकाली गई। तिराहे पर स्थित महारानी दुर्गावती स्मारक पर उपस्थित सगा समाज ने पुनः सुमरन कर सेवा अर्जी अर्पित की तथा रैला पाटा गीत की धुन पर सामूहिक रैला नृत्य किया। इसके बाद पुनः रैली के माध्यम से कार्यक्रम स्थल पहुंचकर सभा का आयोजन किया गया।

सभा को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने महारानी दुर्गावती के जीवन, संघर्ष और अद्वितीय बलिदान पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि महारानी दुर्गावती ने गोंडवाना साम्राज्य, मातृभूमि, स्वाभिमान और स्वतंत्रता की रक्षा के लिए अपने प्राणों का सर्वोच्च बलिदान दिया। विपरीत परिस्थितियों में भी उन्होंने कभी आत्मसमर्पण नहीं किया और अंतिम क्षण तक शत्रुओं का डटकर सामना किया। उनका साहस, नेतृत्व और राष्ट्रप्रेम आज भी समाज के लिए प्रेरणा का स्रोत है।

वक्ताओं ने कहा कि महारानी दुर्गावती केवल गोंडवाना की ही नहीं, बल्कि पूरे देश की महान वीरांगना हैं। उनका जीवन अन्याय, अत्याचार और शोषण के विरुद्ध संघर्ष करने तथा अपने इतिहास, संस्कृति और विरासत पर गर्व करने की प्रेरणा देता है। युवाओं से उनके आदर्शों को आत्मसात कर समाज निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया गया।

कार्यक्रम के दौरान समाज के इतिहास, संस्कृति एवं महापुरुषों के योगदान पर भी चर्चा की गई। अंत में उपस्थित सभी लोगों ने महारानी दुर्गावती मडावी के बताए मार्ग पर चलने तथा समाज की एकता, शिक्षा, संगठन और जागरूकता के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

इस अवसर पर पूर्व मंत्री रामपाल सिंह के पुत्र गिरिजेश प्रताप सिंह , कुंवर धर्मवीर सिंह राजपरिवार चुन्हैटिया ,पप्पू ठाकुर मंडल अध्यक्ष एवं जिला उपाध्यक्ष, गोंड समाज महासभा रायसेनजी.एस. मर्सकोले पुलिस निरीक्षक एवं प्रदेश संरक्षक, युवा प्रकोष्ठ गोंड समाज महासभा, राकेश उइके जिला पंचायत सदस्य, संतोष उइके प्रदेश सचिव, युवा प्रकोष्ठ गोंड समाज महासभा, धर्मदास इमने जिला कार्यवाहक अध्यक्ष, गोंड समाज महासभा रायसेन, कुंवर सूर्यजीत सिंह जिला अध्यक्ष, आदिवासी विकास परिषद, कैलाश तुमराम पूर्व सरपंच, सूरज उइके जिलाध्यक्ष, आदिवासी विकास परिषद सहित गोंड समाज महासभा के पदाधिकारी रामबाबू ताराम, अवदेश बारीबा, रामबाबू उइके, ब्रजेश कुडोपा, कालू राम उइके, रामगोपाल पंदराम, खिलान सिंह, कमलेश उइके, जीवन सिंह इमने, टीकाराम मरकाम, सीताराम उइके, गनेश धुर्वे, पप्पू तुमराम, बांकेबिहारी उइके एवं बड़ी संख्या में सगा सगा समाज उपस्थित रही।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवनियुक्त एल्डरमैन ने भोपाल पहुंचकर किया मंत्री का आभार व्यक्त,मंत्री ने सभी एल्डरमैन का स्वागत कर दी बधाई     |     गुरुकुल महिला महाविद्यालय का ‘दीक्षारंभ समारोह     |     छत्तीसगढ़ में औषधीय खेती की बड़ी क्रांति,वन मंत्री और विधायक ने 228 हितग्राहियों को बांटे एक करोड़ से अधिक के अग्रिम चेक     |     श्मशान घाट न होने से बरसते पानी में अंतिम संस्कार के लिए मजबूर ग्रामीण     |     यात्री बसों में भारी किराया वृद्धि के विरोध में जेनजी सड़कों पर, रैली निकालकर एसडीएम को दिया ज्ञापन     |     खिलाड़ियों और छात्रों ने खेल मैदान को लेकर दिया ज्ञापन     |     बिजली सप्लाई बहाल कराने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने स्टेट हाईवे 44 पर चक्काजाम     |     करोड़ों रुपए के नाला निर्माण के बाबजूद स्तूप रोड जलमग्न अस्पताल में भी घुसा पानी     |     घर में फंदे से लटका मिला 50 वर्षीय व्यक्ति का शव,  घर पर नहीं थे मृतक के परिजन     |     दूसरे सावन सोमवार को शिवालयों में उमड़ा आस्था का सैलाब, हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा क्षेत्र     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811