Let’s travel together.

43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध 

0 39

 शरद शर्मा बेगमगंज, रायसेन

राज्यसभा चुनाव के लिए कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन पत्र खारिज होने के बाद कांग्रेस ने जिला एवं ब्लॉक स्तर पर बुधवार को विरोध प्रदर्शन किया। कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं का 43 डिग्री तापमान की भीषण गर्मी भी मनोबल नहीं तोड़ पाई और कांग्रेस प्रत्याशी के लिए उपवास कर नया बसस्टैंड पर धरना देकर अपना विरोध दर्ज कराया।

यह धरना प्रदर्शन करीब पांच घंटे तक चला, जिसमें भाजपा सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई। कांग्रेस नेताओं ने नामांकन पत्र खारिज होने की घटना को “लोकतंत्र की हत्या” और इतिहास का “काला दिन” बताया। ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष संदीप विश्वकर्मा ने बताया कि भाजपा ने साजिश रचकर कांग्रेस प्रत्याशी मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त करवाया है। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था को कमजोर करने का प्रयास बताया और कहा कि कांग्रेस इसका पुरजोर विरोध करती रहेगी।

इस दौरान कांग्रेस जिला पदाधिकारियों सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। कांग्रेस नेताओं ने भाजपा पर निशाना साधते हुए निष्पक्ष चुनाव प्रक्रिया सुनिश्चित करने की मांग की।

धरना प्रदर्शन में वरिष्ठ कांग्रेसी संतोष कण्डया, प्रताप सिंह जाट, श्रीप्रकाश जैन, ग्रामीण अध्यक्ष जाहर सिंह लोधी, प्रकाश पटेल, विजय पहलवान, चंद्रमोहन साहू, विशाल सिंह शिल्पी, सगीर अली, रामश्री अहिरवार, पार्षद राजेश यादव, अकरम पटेल, शाकिर मंसूरी, जफर शाह, नासिर नबाब, राजेश इन्दोरी, किशोर तिवारी, संजय राय, अवधेश पटेल, चंद्रेश जैन, पवन दुबे, माधव सिंह सोलंकी, सैतान साहू, डब्ल्यू राजपूत, राजा जैन, आदित्य पटेल, आयुष्मान पठ्या, हेमंत गौर, सोमिल यादव, जयकरन लोधी, बासू समैया आदि सहित सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

मंगोलिया से गुरुवार को साँची लौटेंगे भगवान बुद्ध के शिष्यों के अस्थि कलश      |     प्रशासन ने की भूमाफिया पर बड़ी कार्यवाही रसूखदारों के राजस्व विभाग ने उड़ा दिए होश      |     मीनाक्षी नटराजन का नामांकन निरस्त होने के विरोध में कांग्रेस का सत्याग्रह और मौन उपवास     |     43 डिग्री टेम्परेचर में उपवास पर बैठे रहे कांग्रेसी,नामांकन निरस्त मामले में निर्वाचन आयोग का किया विरोध      |     पेंशनर्स ने 6 सूत्रीय मांगों को लेकर दिया ज्ञापन      |     नाम भले ‘काॅकरोच’ हो, लेकिन एप्रोच में संजीदा होना होगा..अजय बोकिल      |     शिवपुरी में कांग्रेस का प्रदर्शन: मीनाक्षी नटराजन के समर्थन में वरिष्ठ नेताओं ने किया उपवास     |     कैसे साइकिल से लग्जरी कारों तक पहुंचा काल भैरव मंदिर का स्वयंभू नाना सरकार?     |     राजगढ़ के महेंद्र छाजेड़ का देहदान, ‘नगर रत्न’ की उपाधि से सम्मानित     |     NH-45 पर धान से भरे ट्रक में लगी आग: शॉर्ट सर्किट की आशंका, फायर ब्रिगेड ने पाया काबू     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811