Let’s travel together.

तेज आंधी-बारिश ने बिगाड़े हालात, बिजली के खंभे और तार टूटे

0 96

दीवानगंज-सेमरा क्षेत्र में घंटों अंधेरा, दिनभर ग्रामीण उमेश भरी गर्मी से रहे परेशान

बिजली कंपनी ने की पेड़ों की छटाई 

 मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

दीवानगंज, अंबाडी और सेमरा क्षेत्र में पिछले दो दिनों से तेज हवाओं के साथ हो रही बारिश ने जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। आंधी और बारिश के कारण बिजली व्यवस्था चरमरा गई, वहीं कई स्थानों पर पेड़ों की डालियां टूटकर सड़कों और खेतों में गिर गईं। मौसम के बदले मिजाज से जहां लोगों को भीषण गर्मी से राहत मिली, वहीं बिजली कटौती और अव्यवस्थाओं ने परेशानी भी बढ़ा दी।

एक दिन पहले तेज हवाओं के चलते दीवानगंज खेत में बिजली का खंभा गिर गया था। खंभा गिरने के बाद शाम करीब 6 बजे से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई, जिससे दीवानगंज में रात 2 बजे तक अंधेरा छाया रहा। बिजली विभाग की टीम ने कई घंटों की मशक्कत के बाद आपूर्ति बहाल की।

तेज बारिश और हवाओं के कारण ग्राम सेमरा में बिजली का तार टूटकर जमीन पर गिर गया। सुरक्षा की दृष्टि से पूरे क्षेत्र की बिजली आपूर्ति बंद करनी पड़ी, जिसके कारण ग्रामीणों को दिनभर बिजली संकट का सामना करना पड़ा। बिजली कर्मचारियों ने मरम्मत कार्य के बाद देर शाम आपूर्ति बहाल करने के प्रयास किए।

वहीं बिजली कंपनी के कर्मचारियों ने तार के नीचे लगे पेड़ों की टहनी की छटाई प्रारंभ कर दी है। ताकि बारिश के समय बार-बार बिजली ट्रिप होने से बच सके।

तेज हवाओं के चलते क्षेत्र में कई पेड़ों की डालियां भी टूटकर गिर गईं। इससे ग्रामीण मार्गों पर आवागमन प्रभावित हुआ और लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। किसानों ने भी तेज हवाओं को लेकर चिंता जताई है, हालांकि फिलहाल फसलों को किसी बड़े नुकसान की सूचना नहीं है।

देर रात हुई अच्छी बारिश से तापमान में गिरावट दर्ज की गई और लोगों को उमस भरी गर्मी से राहत मिली। पिछले कई दिनों से पड़ रही भीषण गर्मी के बाद मौसम सुहावना हो गया, जिससे लोगों ने राहत की सांस ली।

ग्रामीणों ने मांग की है कि बारिश और आंधी के मौसम को देखते हुए बिजली विभाग संवेदनशील क्षेत्रों में जर्जर तारों और खंभों की जांच कर समय रहते आवश्यक सुधार कार्य कराए, ताकि भविष्य में इस तरह की समस्याओं से बचा जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

केमफेस्ट–2026 के आचार्य पी. सी. रे. जन्म शताब्दी समारोह के द्वितीय दिवस के अंतर्गत व्याख्यान एवं भाषण प्रतियोगिता आयोजित     |     जिला सहकारी केंद्रीय बैंक की 60वीं वार्षिक आमसभा आयोजित, वित्तीय स्थिति और आगामी कार्ययोजना पर हुई चर्चा     |     दादा धूनी दरबार में आस्था का अनोखा आयोजन, धूनी में अर्पित किए सोने-चांदी के आभूषण     |     डोल ग्यारस पर निकाली गई भगवान कन्हैयालाल की भव्य शोभायात्रा     |     लगातार दूसरे वर्ष भी नही बनी सड़क, शासकीय आईटीआई पहुंच मार्ग दलदल में तब्दील, छात्र हो रहे परेशान     |     विमान में बैठ जल विहार के लिए निकले लड्डू गोपाल, नगर में जगह-जगह हुआ जोरदार स्वागत      |     CA का सपना टूटा, हौसला नहीं; अब एमपीपीएससी में चयनित होकर बने असिस्टेंट प्रोफेसर राजीव कुशवाहा      |     2 अक्टूबर को होगी रिलीज़‘ फिल्म प्रेम कीटाणु’     |     स्वर्गीय श्री रामगोपाल माहेश्वरी के नाम पर मार्ग की नामपट्टिका का उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने किया अनावरण     |     उमंग है तो जिंदगी में रंग है थीम पर उत्कृष्ट विद्यालय क्रमांक-1 में मना उमंग दिवस     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811