सीसीटीवी में चोरों के चेहरे साफ दिखने के बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक इन चोरों तक नहीं पहुंच सके
भारतीय सेना के सैनिक रहे पीड़ित परिवार आज तक इंसाफ का इंतजार
रिपोर्ट – विजय सिंह राठौर रायसेन
रायसेन जिले के बरेली में प्रेम नगर कॉलोनी के एक घर में 3 महीने पहले हुई चोरी का खुलासा बरेली पुलिस अब तक नहीं कर पाई है। जबकि सीसीटीवी में चोरों के चेहरे साफ दिखने के बावजूद पुलिस के हाथ अभी तक इन चोरों तक नहीं पहुंच सके हैं । इसे में भारतीय सेना के सैनिक रहे पीड़ित परिवार आज तक इंसाफ का इंतजार कर रहा है।
बीते 19 फरवरी की रात बरेली के प्रेम नगर कॉलोनी निवासी कृष्णकांत दुबे के घर चोरों ने धावा बोला था। कृष्णकांत परिवार के साथ भांजे की शादी में गए थे। इसी का फायदा उठाकर अज्ञात चोरों ने घर का ताला तोड़कर लाखों के जेवर और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। घटना के बाद सीसीटीवी फुटेज में चोर साफ नजर आ रहे हैं। पीड़ित ने फुटेज पुलिस को सौंपकर एफआईआर भी दर्ज कराई थी। पुलिस ने जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिया था, लेकिन 3 महीने बीत जाने के बाद भी चोर पुलिस की पकड़ से बाहर हैं।
गोदरेज का ताला टूटा था। सोने-चांदी के जेवर, मंगलसूत्र, अंगूठी, पायल, नकदी सब ले गए। सीसीटीवी में चेहरे दिख रहे हैं, पुलिस को सब दे दिया, पर अब तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। सिर्फ आश्वासन मिल रहा है।
चोर गोदरेज से सोने के मंगलसूत्र, चूड़ी, 6 अंगूठी, चांदी के कड़े, सिक्के और नकदी ले गए। पीड़ित का कहना है कि पूरी जानकारी पुलिस को दे दी गई है।
वहीं थाना प्रभारी कपिल गुप्ता का कहना है कि मामले की पड़ताल के लिए जगह-जगह टीमें लगाई गई हैं। जल्द ही चोर पुलिस की गिरफ्त में होंगे। जबकि सीसीटीवी में चेहरे साफ होने के बाद भी चोरों की गिरफ्तारी न होना कई सवाल खड़े कर रहा है। अब देखना होगा कि पुलिस कब तक पीड़ित परिवार को इंसाफ दिला पाती है।