मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा से भोजपुर विधायक व पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने की आत्मीय एवं सौजन्य भेंट
दिल्ली ।प्रवास के दौरान असम के लोकप्रिय एवं यशस्वी मुख्यमंत्री हेमंता विस्वा सरमा से भोजपुर विधायक व पूर्व मंत्री सुरेन्द्र पटवा ने आत्मीय एवं सौजन्य भेंट की, इस अवसर पर असम में भारतीय जनता पार्टी की ऐतिहासिक विजय पर माननीय पटवा जी हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ प्रेषित कीं।
मुख्यमंत्री जी का प्रभावी नेतृत्व, जनसेवा के प्रति समर्पण एवं विकास के प्रति प्रतिबद्धता असम की निरंतर प्रगति का आधार है। उनके नेतृत्व में राज्य ने सुशासन और विकास के क्षेत्र में नई ऊँचाइयाँ प्राप्त की हैं।
सौहार्दपूर्ण चर्चा एवं आत्मीय मार्गदर्शन के लिए माननीय मुख्यमंत्री जी का हृदय से आभार व्यक्त किया.॥