Let’s travel together.

निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 70 से अधिक मरीजों ने कराई जांच और प्राप्त की दवाइयां

0 11

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

क्षेत्र के प्राथमिक एकीकृत कन्या शाला परिसर में आधार हॉस्पिटल मल्टी स्पेशलिस्ट यूनिट द्वारा निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ दोपहर 12 बजे हुआ, जो शाम 5 बजे तक संचालित रहा। इस दौरान क्षेत्र के 70 से अधिक मरीजों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर निःशुल्क दवाइयों का लाभ प्राप्त किया।

शिविर में विशेषज्ञ चिकित्सकों की टीम ने मरीजों की विभिन्न स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं की जांच की। डॉक्टर रंजन पाराशर एवं डॉक्टर अदिति राघव ने मरीजों का परीक्षण करते हुए रक्तचाप (बीपी), शुगर सहित अन्य आवश्यक स्वास्थ्य जांचें कीं। जांच के बाद मरीजों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गईं तथा बेहतर स्वास्थ्य के लिए उचित परामर्श भी दिया गया। शिविर में दीवानगंज सरपंच गिरजेश नायक, सेमरा सरपंच भानु लोधी, अमित राघव मनोज अग्रवाल, संजय जैन, नरेंद्र पाल राघव, उपसरपंच समीम खान सहित कई ग्रामीण उपस्थित रहे।

ग्रामीण क्षेत्र में आयोजित इस स्वास्थ्य शिविर को लोगों का अच्छा प्रतिसाद मिला। बड़ी संख्या में बुजुर्ग, महिलाएं एवं युवा स्वास्थ्य परीक्षण कराने पहुंचे। चिकित्सकों ने लोगों को समय-समय पर स्वास्थ्य जांच कराने, संतुलित आहार लेने तथा नियमित व्यायाम करने की सलाह दी।

आयोजकों ने बताया कि ऐसे शिविरों का उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को लोगों तक पहुंचाना तथा गंभीर बीमारियों की समय रहते पहचान कर उचित उपचार उपलब्ध कराना है। शिविर के माध्यम से क्षेत्र के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सकों की सेवाएं स्थानीय स्तर पर प्राप्त हुईं, जिससे ग्रामीणों ने संतोष व्यक्त किया।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

पिछोर से भाजपा विधायक प्रीतम लोधी का बयान: डकैत रामबाबू गडरिया को बताया दोस्त, तस्वीर पर किया माल्यार्पण     |     जिला पंचायत सदस्य ने लगाया प्रार्थना शेड निर्माण में भ्रष्टाचार का आरोप     |     मन की बात के प्रति निष्ठा: उदयपुरा विधानसभा के खरगोन में मातृ शोक के बीच भाजपा कार्यकर्ता ने प्रस्तुत की मिसाल     |     नार्मदीय न्यास ने 77 जरूरतमंदों को दी 18.47 लाख रुपए की सहायता, 6 वर्षों में बने 485 ट्रस्टी     |     शाखा प्रबंधक गिरीश सक्सेना को सेवानिवृत्ति पर दी गई भावभीनी विदाई     |     निर्माणाधीन रायसेन-राहतगढ़ मार्ग हल्की बारिश में ही बना दलदल     |     निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर का आयोजन, 70 से अधिक मरीजों ने कराई जांच और प्राप्त की दवाइयां     |     अवैध खनन पर माइनिंग विभाग का शिकंजा, एकडंपर जब्त     |     गीदगढ़ पुलिया के पास ट्रेन की चपेट में आने से मजदूर घायल, पुलिस की तत्परता से बची जान     |     विश्व तंबाकू निषेध दिवस पर खिलाड़ियों ने ली नशामुक्ति की शपथ, योग कर दिया स्वास्थ्य का संदेश     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811