Let’s travel together.

आवारा पशुओं का आतंक,40 गांवों में किसानों की मूंग की फसल पर संकट, दिन-रात खेतों में हो रहा नुकसान

0 85

मुकेश साहू दीवानगंज रायसेन

सांची विकासखंड के दीवानगंज क्षेत्र के करीब 40 गांवों में इन दिनों आवारा पशुओं का आतंक किसानों के लिए बड़ी समस्या बन गया है। दीवानगंज, अंबाडी, सेमरा, नरखेड़ा, जमुनिया, निनोद, सरार, बालमपुर, देहरी, छोला सहित आसपास के दर्जनों गांवों के किसान आवारा मवेशियों से परेशान हैं। किसानों का आरोप है कि खेतों में बोई गई मूंग की फसल को आवारा पशु दिन-रात चट कर रहे हैं, जिससे उन्हें भारी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ रहा है।

क्षेत्र में इस वर्ष किसानों ने बड़ी उम्मीदों के साथ मूंग की बुवाई की थी, लेकिन फसल बढ़ने के साथ ही आवारा पशुओं के झुंड खेतों में पहुंचकर फसल को नष्ट कर रहे हैं। स्थिति यह है कि कई किसानों को अपनी फसल बचाने के लिए रातभर खेतों की रखवाली करनी पड़ रही है। इसके बावजूद पशु खेतों में घुसकर नुकसान पहुंचा रहे हैं।

किसानों का कहना है कि एक ओर भीषण गर्मी और पानी की कमी के कारण फसल पहले से ही प्रभावित हो रही है, वहीं दूसरी ओर आवारा पशुओं के कारण उनकी मेहनत पर पानी फिरता नजर आ रहा है। कई खेतों में मूंग की फसल पूरी तरह चौपट होने की कगार पर पहुंच गई है।

ग्रामीणों का आरोप है कि क्षेत्र में आवारा पशुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है, लेकिन उन्हें रोकने या गौशालाओं में भेजने के लिए कोई ठोस व्यवस्था नहीं की जा रही है। किसानों ने प्रशासन से मांग की है कि आवारा पशुओं को पकड़कर सुरक्षित स्थानों पर रखा जाए तथा फसल नुकसान का सर्वे कर प्रभावित किसानों को उचित मुआवजा दिया जाए।

ग्रामीणों का कहना है कि यदि जल्द ही समस्या का समाधान नहीं हुआ तो किसानों को भारी आर्थिक संकट का सामना करना पड़ेगा। अब किसानों की निगाहें प्रशासनिक कार्रवाई पर टिकी हैं।

 ग्रामीणों का कहना हे 

मैने इस साल अपने खेत में मूंग की फसल बोई है लेकिन पानी की आवारा पशु दिन-रात फसलों को नुकसान पहुंचा रहा है। रात रात भर जाकर रखवाली करना पड़ रही है।

सुरेंद्र कुमार विश्वकर्मा स्थानीय किसान

मैं हर साल गर्मी के मौसम में मूंग की फसल बोता हूं लेकिन इस साल पानी भू तल में चला गया है जिस कारण फसलों को पर्याप्त पानी नहीं मिल पा रहा है दूसरी ओर बची हुई फर्स्ट लोको आवारा पशु नुकसान पहुंचा रहे हैं।

महेश लोधी स्थानीय किसान

Leave A Reply

Your email address will not be published.

क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह जी की जयंती पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित     |     सीईसी के खिलाफ लामबंदी से विपक्ष को सियासी लाभ कितना? अजय बोकिल      |     दो दिन से फंसे थे बाढ़ में सूचना मिलते ही रात के अंधेरे में किया रेस्क्यू,दो फेक्ट्री कर्मियों सहित पांच का सफल रेस्क्यू     |     मवेशियों को बचाने के चक्कर में 10 फीट गहरी खाई में पलटी पिकअप     |     हलाली डैम का जलस्तर 1507 फीट पर पहुंचा, एक फीट और बढ़ा तो खुलेंगे चैनल गेट     |     पेंशनर्स महासंघ की बैठक में कैशलेस बीमा और महंगाई राहत के मुद्दे पर चर्चा     |     उप मुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ल ने रीवा में मुख्यमंत्री सुगम बस सेवा का किया शुभारंभ      |     प्रौढ़ शिक्षा विभाग से स्कूल शिक्षा विभाग में आए 30 से अधिक अधिकारियों की पदोन्नति तत्काल रद्द की जाए : मुरारी लाल सोनी      |     सेवा संकल्प अभियान के तहत सामूहिक योगाभ्यास आयोजित     |     मुख्यमंत्री डॉक्टर मोहन यादव ने डॉक्टर ज़ीशान अहमद को किया सम्मानित      |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811