मानवीय संरचना के माध्यम से बहनों ने किया शौर्य प्रदर्शन, सीखे आत्म सुरक्षा के गुण
सी एल गौर
रायसेन।नगर के प्रेसीडेंसी महाविद्यालय रायसेन में राष्ट्र सेविका समिति द्वारा आयोजित विदिशा विभाग का सात दिवसीय प्रारंभिक प्रशिक्षण वर्ग जो विगत रविवार २३ मई से आरम्भ हुआ था जिसके तहत २९ मई को नगर में पथ संचलन निकालने के साथ ३० मई शनिवार को वर्ग का विधिवत समापन किया गया ।

जिला रायसेन और विदिशा से आई ३० बहनों द्वारा वर्ग में प्रशिक्षित हुई विधाओं का प्रदर्शन प्रकटोत्स्व में किया गया। बहनों ने यष्टि प्रहार का प्रदर्शन करते हुए आत्म रक्षा के गुण को दर्शाया, दंड योग , व्यायाम योग द्वारा शारीरक स्वस्थता का परिचय दिया। साथ ही योग चाप और गण समता के माध्यम से एक ताल एक दिशा की समन्वयता का प्रदर्शन किया और राष्ट्र सेविका समिति के ९० वर्ष होने के अवसर पर ९० कि आकृति बनायीं। कमल की आकृति और मानवीय संरचना क माध्यम से बहनों ने शौर्य प्रदर्शन करते हुए एक दूसरे पर विश्वास भी प्रदर्शित किया।
प्रकटोत्सव कार्यक्रम की अध्यक्षता श्रीमती पूनम सविता महिला उप पुलिस अधीक्षक ने की। उन्होंने अपने वक्तव्य में बहनों की प्रशंसा करते हुए कहा कि आज के समय में शारीरिक स्वास्थ्य,आत्म रक्षा, मानसिक स्वास्थय आदि के लिए समय देना बहुत गर्व का और सराहनीय विषय है, समाज कि सभी महिलाओं को इसके लिए आगे आना चाहिए। वर्ग का वृत्त निवेदन वर्गाधिकारी श्रीमती अवंतिका बघेल ने किया जिसमें उन्होंने बहनों कि दैनिक दिनचर्या के विषय में बताया कि कैसे सुबह साढ़े चार बजे से रात्रि १० बजे तक बहनें सक्रियता से शारीरिक , बौद्धिक विकास के लिए कार्य प्रशिक्षण लिया गया।
मुख्य वक्ता के रूप में राष्ट्र सेविका समिति कि विदिशा विभाग कि कार्यवाहिका श्रीमती रश्मि ताम्रकार रहीं जिन्होंने अपने उद्बोधन में राष्ट सेविका समिति का परिचय देते हुए बताया कि समिति इस वर्ष ९० वर्ष पूर्ण कर रही है, इन ९० वर्षों में समिति ने किस प्रकार अपना विस्तार न केवल भारत बल्कि विश्व के ४० से अधिक देशों में किया। ९० वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भारत वर्ष से चुनी हुई ९० सेविकाओं द्वारा घोष वादन किया जाएगा। इस दौरान कार्यक्रम समापन के साथ ही वर्ग समापन कि घोषणा की गई। इस अवसर पर बड़ी संख्या में बहनों ने भाग लिया।