Let’s travel together.

देशभर में जो हुआ उन सबके लिए नूपुर जिम्मेदार

0 192

मामले पर पहली बार आई सुप्रीम कोर्ट की प्रतिक्रिया

नईदिल्ली।पैगंबरपुर विवादित बयान देने के बाद पूरे देश में नूपुर शर्मा का विरोध हुआ, कई जगह हिंसा की भी खबरें आई. बीजेपी इस मुद्दे पर पूरी तरीके से बैकफुट पर नजर आई और आखिर में उन्हें अपनी प्रवक्ता को पार्टी से निलंबित करना पड़ा. नूपुर शर्मा के खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज हुई, लेकिन उनकी गिरफ्तारी अभी तक नहीं हुई. इस्लामिक देशों से भी नूपुर शर्मा के खिलाफ तीखी प्रतिक्रिया आई जिसका जवाब भी मोदी सरकार ने दिया और उन्हें फ्रिंज एलमेंट बताया.सुप्रीम कोर्ट ने कहा है कि उन्हें टीवी पर देश से माफी मांगनी चाहिए और अपने बयान को वापस लेना चाहिए. इसके साथ ही कोर्ट ने कहा है कि उदयपुर की घटना उन्हीं की वजह से हुई है. नूपुर शर्मा के खिलाफ दिल्ली, कोलकाता, बिहार से लेकर पुणे तक मामले दर्ज हैं. नूपुर शर्मा ने अपनी याचिका में कहा था कि उन्हें लगातार अलग-अलग राज्यों से जान से मारने की धमकियां मिल रही है.अब इस पूरे मामले पर नूपुर शर्मा को सुप्रीम कोर्ट ने कड़ी फटकार लगाई है. कोर्ट ने उन्हें देश से माफी मांगने को कहा है. दरअसल बीजेपी से निलंबित नूपुर शर्मा ने ही सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया था. उन्होंने मांग की है कि उनके खिलाफ अलग-अलग राज्यों में जितने भी केस दर्ज हैं, उन सभी को दिल्ली ट्रांसफर किया जाए.नूपुर शर्मा की ओर से सीनियर एडवोकेट मनिंदर सिंह ने अदालत को बताया कि उन्होंने बयान के लिए माफी मांगी है और उसे वापस ले लिया है. इस पर कोर्ट ने कहा कि उन्हें टीवी पर जाकर देश से माफी मांगनी चाहिए थी. कोर्ट का कहना है कि उदयपुर में हुई दुर्भाग्यपूर्ण घटना के लिए उनका बयान ही जिम्मेदार है. कोर्ट ने कहा कि उसकी टिप्पणी सब की सुरक्षा के लिए खतरा बन गई हैै. उदयपुर समेत देशभर में जो हुआ उन सबके लिए नूपुर जिम्मेदार है.

Leave A Reply

Your email address will not be published.

जन विश्वास अभियान के तहत दीवानगंज बी-पैक्स का निरीक्षण, किसानों से सीधे लिया फीडबैक     |     जनहित के मुद्दों पर कैबिनेट मंत्री टंकराम वर्मा से रानी सौरभ जैन ने की चर्चा     |     सांची में श्री शीतलनाथ दिगंबर जैन मंदिर में पर्युषण पर्व की धूम     |     सांची ओवरब्रिज में जगह-जगह गड्ढे, बारिश का पानी भी भराया     |     यूपीआई पर एमडीआर लोगों की ‘भुगतान स्वतंत्रता’ का हरण तो नहीं? -अजय बोकिल     |     देहरी खेड़ापति हनुमान मंदिर में आज मनाई जाएगी राधारानी जन्माष्टमी     |     रायसेन दरगाह शरीफ पर उर्स की तैयारियों को लेकर प्रशासन ने की बैठक     |     प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म दिवस पर नगर परिषद, जनप्रतिनिधियों और भाजपा कार्यकर्ताओं ने किया श्रमदान     |     राधा अष्टमी पर श्रीजी मंदिर में गूंजेंगे राधा-कृष्ण के भजन, प्राकट्य महोत्सव पर भजन संध्या का आयोजन     |     मुख्यमंत्री जनविश्वास अभियान के अंतर्गत एसडीएम ने सुनीं ग्रामीणों की समस्याएं,विभिन्न संस्थाओं का किया निरीक्षण     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811