Let’s travel together.

कुपोषण मुक्त अभियान के तहत बच्चों को वितरित किए गए फूड किट

0 12

रामभरोस विश्वकर्मा, मंडीदीप रायसेन 

रायसेन जिले को कुपोषण मुक्त बनाने के उद्देश्य से महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में परियोजना ओबेदुल्लागंज अंतर्गत ग्राम पंचायत भोजपुर के आंगनबाड़ी केंद्र में कुपोषित बच्चों को फूड किट का वितरण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन कलेक्टर रायसेन एवं जिला कार्यक्रम अधिकारी के निर्देशानुसार परियोजना अधिकारी गिरीश चौहान के मार्गदर्शन में संपन्न हुआ।

कार्यक्रम में एल.टी. फाउंडेशन के सहयोग से सेक्टर चिकलोद के चिन्हित 23 कुपोषित बच्चों को फूड किट प्रदान किए गए। इस अवसर पर जनपद सदस्य श्रीमती शीला गोस्वामी, पंचायत प्रतिनिधि श्रीमती वंदना गोस्वामी, एल.टी. फाउंडेशन के प्रतिनिधि, सेक्टर सुपरवाइजर श्रीमती उषाकिरण पंडागरे एवं श्रीमती शोभा चौहान सहित आंगनबाड़ी कार्यकर्ता, बच्चे एवं उनके अभिभावक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

विभाग द्वारा बताया गया कि चिन्हित बच्चों को लगातार तीन माह तक फूड किट उपलब्ध कराए जाएंगे। साथ ही बच्चों की नियमित निगरानी, वजन में सुधार एवं पोषण संबंधी गतिविधियों पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं द्वारा बच्चों एवं अभिभावकों को स्वच्छता एवं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध पौष्टिक खाद्य सामग्री के उपयोग के प्रति जागरूक भी किया जाएगा, ताकि बच्चों को कुपोषण से बाहर निकालकर स्वस्थ समाज के निर्माण में योगदान दिया जा सके।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

बेतरीब सिक्स लाइन ने फिर निगली एक जिंदगी,बाइक सवार को अज्ञात वाहन ने रौंदा      |     विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने सात ग्राम पंचायतों को वितरित किए फायर टेंकर     |     कुपोषण मुक्त अभियान के तहत बच्चों को वितरित किए गए फूड किट     |     बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल,25 दिवसीय निशुल्क ब्यूटी एंड वेलनेस ट्रेनिंग     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर हादसा, अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार तीन लोग गंभीर घायल     |     भोपाल-विदिशा हाईवे 18 बना मौत का रास्ता,एक रात में दो बड़े हादसे     |     ईओडब्ल्यू की कार्रवाई पर उठे सवाल! ईमानदार रेंजर को फंसाने का आरोप     |     वन माफिया द्वारा रेंजर अहिरवार को षड्यंत्रपूर्वक फंसाने के विरोध में संयुक्त कर्मचारी संघ का विरोध प्रदर्शन      |     पुलिस अधीक्षक को जैन समाज ने ज्ञापन दिया      |     राजीव गांधी की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने दी श्रद्धांजलि     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811