तीन हजार की आबादी बूंद बूंद पानी को तरसी
दबंगों के कब्जे में सरकारी कुंआ, मोटर डालकर खींच रहे पानी
शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन
कोकलपुर पंचायत में भीषण गर्मी के चलते बूंद बूंद पानी को तरसते ग्रामीण बीना नदी के पास स्थित है कोकलपुर की आबादी लगभग 3000 है जहां पर तीन कुआं हैं जो सूखे हुए हैं एक सरकारी कुआं है जिसमें थोड़ा बहुत पानी है उसे जाली से ढक दिया गया है जिससे ग्रामीण लोगों को परेशानी होती है और उसमें 10 से 12 मोटर दबंगों की डाली गई है जो दबंगों के घर पर हवाई मार्ग से सीधा पानी पहुंचता है ग्रामीण लोगों को पानी मिल ही नहीं पाता ।

कोकलपुर में नल-जल योजना की दो टंकी बनी हुई है एक टंकी 3 साल पहले बनी हुई पाइपलाइन डाल दी गई है पर चालू नहीं है ठेकेदार की लापरवाही के चलते गांव में एक छोटी टंकी भी बनी हुई है जो 10 साल पहले बनाई गई थी जो बंद पड़ी हुई है ग्रामीणों का कहना है हम लोग तीन दिन में एक दिन ही नहा पाते हैं
महिलाओं का कहना है दिनभर हम लोग खेतों से पानी लाते रहते हैं जिस घर के काम नहीं हो पाए और हमें पानी के लिए खेतों पर बने कुएं से लाना पड़ता है एक पुराना कुआं गांव के बाहर है उसे पर दिनभर महिलाएं डिब्बा छोटी बाल्टी से पानी निकलती रहती हैं 2

घंटे में 10 से 12 लीटर पानी भर पाती है इस भीषण तपती गर्मी में बैठकर महिलाएं पानी भर्ती है घर के काम से वंचित रह जाती हैं सिर्फ पानी भर पाती है जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलना पड़ रही है शासन प्रशासन गोकलपुर पंचायत में ध्यान दें अगर दबंगों की डली हुई मोटर वहां से निकाल दी जाए और उसे जली को हटा दिया जाए तो सभीग्रामीणों को पानी की सुविधा हो सकती है और आसानी से पानी लोगों को मिलेगा