Let’s travel together.

धूमधाम से मनाया गया ‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’, आंगनवाड़ी केंद्रों पर हुए विविध आयोजन

0 159

सैयद मसूद अली पटेल गैरतगंज रायसेन

महिला एवं बाल विकास परियोजना गैरतगंज अंतर्गत 2 मई 2026 को समस्त आंगनवाड़ी केंद्रों में ‘लाड़ली लक्ष्मी उत्सव’ बड़े ही उत्साह और धूमधाम के साथ मनाया गया। यह आयोजन परियोजना अधिकारी श्रीमती अरुणा गरुड़ के मार्गदर्शन में सम्पन्न हुआ।

कार्यक्रम के दौरान विभिन्न आंगनवाड़ी केंद्रों पर जनप्रतिनिधियों को आमंत्रित किया गया। आंगनवाड़ी केंद्र पापड़ा में सरपंच प्रतिनिधि श्री रिंकू यादव, महगवां केंद्र में महिला पंच श्रीमती सुनीता बाई एवं श्रीमती राजकुमारी बाई, तथा बनियाखेड़ी केंद्र में सरपंच श्री लाल साहब विशेष रूप से उपस्थित रहे।

उत्सव में समस्त लाड़ली बालिकाओं को आमंत्रित कर उनका स्वागत किया गया। रैली के माध्यम से ‘लाड़ली लक्ष्मी योजना’ का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया तथा ‘लाड़ली क्लब’ के गठन पर चर्चा की गई। कार्यक्रम के अंतर्गत मेंहदी प्रतियोगिता, रंगोली प्रतियोगिता जैसी रचनात्मक गतिविधियों का आयोजन किया गया।

बालिकाओं ने कार्यक्रम में बढ़-चढ़कर भाग लेते हुए सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं और मार्शल आर्ट का प्रभावशाली प्रदर्शन भी किया। साथ ही बालिकाओं ने स्वयं कार्यक्रम का संचालन और उद्बोधन कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया।

कार्यक्रम के समापन पर जनप्रतिनिधियों द्वारा बालिकाओं को ‘लाड़ली लक्ष्मी प्रमाण पत्र’ वितरित किए गए तथा योजना के महत्व पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को साकार करने हेतु महिलाओं एवं बालिकाओं को संकल्प भी दिलाया गया।

कार्यक्रम में महिला एवं बाल विकास विभाग की सेक्टर पर्यवेक्षक श्रीमती भावना शर्मा, श्रीमती शालिनी गुप्ता, श्रीमती दीपा सेन एवं श्रीमती माया शर्मा अपने-अपने सेक्टर में सक्रिय रूप से उपस्थित रहीं।

यह आयोजन न केवल बालिकाओं के उत्साह को बढ़ाने वाला रहा, बल्कि समाज में बेटियों के प्रति सकारात्मक सोच को मजबूत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुआ।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

नवा़गत एसडीएम ने किया आंगनबाडियों का औचक निरीक्षण     |     तेज रफ्तार बस ने मोटरसाइकिल को रौंदा पिता पुत्र की मौत पत्नी और पुत्र घायल     |     व्यापारी पर जानलेवा हमला करने वालों का पुलिस ने निकाला जुलूस      |     तेज गरज चमक के साथ तेज वर्षा के बीच तीन स्थानों पर गिरी आकाशकीय बिजली , कोई जनहानि नही , विद्युत उपकरण हुए खराब     |     सुल्तानगंज पुलिस द्वारा चोरी की नही लिखी रिपोर्ट,इंसाफ के लिए भटक रही दलित महिला      |     सिलतरा को मिली पुलिस थाना की सौगात एसपी ने किया शुभारंभ     |     नकटी के पीड़ित परिवारों को जब तक न्याय नहीं मिलेगा तब तक जारी रहेगा संघर्ष     |     शिवपुरी के मंगलम योग केंद्र पहुंचे मप्र योग आयोग अध्यक्ष, बच्चों ने दिखाए आकर्षक आसन       |     गौसेवा के साथ मनाया 78वां सीए दिवस, शिवपुरी में स्थापित होगा अत्याधुनिक सीए रीडिंग रूम     |     बारिश शुरू होते ही भोपाल-विदिशा हाईवे 18 पर फिर शुरू हुआ बेजुबान पशुओं की मौत का सिलसिला     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811