Let’s travel together.

हाइटेंशन लाइन की चपेट में आने से गल्ला व्यापारी की पत्नी का दुखद निधन 

0 95

शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

नगर के पुराना बस स्टैंड स्थित अनाज व्यापारी स्वर्गीय पदमचंद जैन के तीसरे पुत्र राजेश जैन राजू की धर्मपत्नी का हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से दुखद निधन हो गया।

खबर फैलते ही नगर में शोक की लहर दौड़ गई और व्यापारियों द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठान शोक स्वरूप बंद किए गए।

सूत्रों के मुताबिक  बुधवार की सुबह राजेश जैन राजू की धर्मपत्नी श्रीमती सीमा जैन 48 वर्ष अपनी छत पर गेहूं सूखाने के लिए गई थी, जैसे ही उन्होंने पॉलिथीन धोकर उसका पानी फटकारा तभी हवा में उड़कर पॉलिथिन सामने से निकली हाईटेंशन लाइन के ऊपर जाकर चिपक गई। जिससे करंट की चपेट में आने से उनकी दर्दनाक मौत हो गई।

छत पर धम्म से किसी चीज के गिरने की तेज आवाज सुनकर मुकेश जैन के मकान में रहने वाला किराएदार राजेश यादव अपनी छत पर देखने पहुंचा तो उसने देखा कि श्रीमती सीमा जैन अपनी छत पर अचेत अवस्था में पड़ी हुई है। तब उन्होंने पड़ोसी राजेश जैन को इसकी सूचना दी।

परिजनों भागते हुए छत पर पहुंचे तो उन्होंने दर्दनाक मंजर देखा। ओर पुलिस को सूचना दी। उनकी मौत हो चुकी है। पुलिस ने पोस्टमार्टम कराकर शव परिजनों को सौंप दिया। पुलिस ने मामला दर्जकर विवेचना में लिया है।

 

Leave A Reply

Your email address will not be published.

ख़बर का असर:: सांदीपनि विद्यालय में पाठ्यक्रम की किताबें जलाने के मामले में जांच के आदेश, तीन दिन में मांगी रिपोर्ट     |     ट्रैक्टर टोचन का रोमांचक ट्रायल, ‘द ग्रैंडफादर’ ने दिखाया दम     |     गणेश झांकियों में गूंजे भक्ति के स्वर, महाआरती में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब     |     राष्ट्रीय सेवा योजना एवं विश्व हृदय दिवस का सफल आयोजन     |     28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811