Let’s travel together.

हाईटेंशन लाइन टूटकर गिरी,तीन दुधारू भैंस मृत 

0 98

 शरद शर्मा बेगमगंज रायसेन 

ग्राम भैंसा में हाईटेंशन लाइन करने से तीन गाभिन भैंस करंट की चपेट में आ गई। जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई।

ग्राम भैंसा में वीर सिंह के खेत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन के झूलते हुए तार निकले हैं जोकि आज सुबह हवा चलने अचानक टूट कर गिर गए खेत में गांव के ही पशु पालक बलराम बल्लू रजक पिता परसोत्तम रजक की तीन गाभिन भैंस चर रही थी जोकि करंट की चपेट में आ गई। करंट लगने से तीनों गाभिन भैंसों की मौके पर ही मौत हो गई।

पीड़ित बलराम रजक , राजेन्द्र सिंह , नरेंद्र सिंह , मनोज , मंगल सिंह , मनोहर सहित ग्रामवासियों ने बताया कि उनके खेतों में बिजली के तार नीचे तक लटककर झूल रहे जिनमें से पिछले वर्ष चिंगारी निकलने से फसलें जल गई थी। तब से ही किसानों द्वारा बिजली विभाग से लाइन ऊपर करने की गुहार लगाई जा रही है लेकिन लाइन ऊपर नहीं किए जाने से हादसे होते रहते हैं। आज ये दुखद घटना से सभी को दुख हुआ कि गरीब पशु पालक को भारी आर्थिक हानि हुई है। पीड़ित बलराम रजक को पर्याप्त मुआवजा दिए जाने की मांग की है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

28 से 30 सितंबर तक बैंक हड़ताल का प्रस्ताव, SBI ने ग्राहकों से पहले निपटाने को कहा जरूरी काम     |     शिक्षकों की पदोन्नति में देरी पर उठे सवाल, समय-सीमा तय करने की मांग     |     एक्टर मुश्ताक खान का निधन, कैंसर से थे पीड़ित     |     राष्ट्रीय सेवा योजना स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित     |     श्री शुक्ल बालाघाट में स्वास्थ्य सेवाओं के सुदृढ़ीकरण और रोग नियंत्रण की व्यापक कार्यवाही     |     राज्य शासन से बने और निर्माणाधीन मेडिकल कॉलेजों का संचालन सरकार ही करेगी, PPP मॉडल पर नहीं दिए जाएंगे     |     छात्र हितों की रक्षा और विद्यार्थियों के उज्ज्वल भविष्य के लिए शासन प्रतिबद्ध: उप मुख्यमंत्री श्री शुक्ल     |     रायसेन में अवैध शराब के खिलाफ आबकारी विभाग की कार्रवाई, 656 न्यायालयीन प्रकरण दर्ज     |     बाड़ी के सांदीपनि विद्यालय में जलाई गईं पाठ्यक्रम की किताबें, धुएं से मचा हड़कंप – ग्रामीणों में आक्रोश     |     दशलक्षण पर्व का समापन 25 सितंबर को,14 स्थानों से निकलेगी श्रीजी की शोभा यात्रा     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811