विजी लवानिया गौहरगंज, रायसेन
एसएस वेयर हाउस एनएच, 46 औ.गंज के समीप एक युवक ने पेड़ से गले में फंदा लगाकर फांसी लगा ली। कारण अभी अज्ञात बताये जा रहे हैं।
जानकारी के अनुसार एसएस वैयर हाउस के बगल में नाले के पास लगे पेड़ पर देर रात 21 वर्षीय युवक ने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली।
वैयर हाउस वालों ने पेड़ की डाल पर युवक को लटके देखा तो, अनहोनी की आशंका हुई। देखा तो युवक फांसी पर लटका हुआ था। उसके बाद राहगीरों की सूचना पर पहुंची औबेदुल्लागंज थाना पुलिस ने शव को उतारकर जांच पड़ताल की और शिनाख्त की। हाल में शिनाख्त न होने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कुछ समय के बाद फांसी की सूचना आस-पास के गांव में आग की तरह फैल गई। तब कहीं जाकर मृतक युवक की शिनाख्त हो पाई।
शिनाख्त के रूप में मृतक युवक यश लवंशी पिता स्वर्गीय कृष्ण पाल लोवंसी निवासी गौहरगंज थाना गौहरगंज का बताया जा रहा है। उक्त लोगों द्वारा मालूम चला कि मृतक अपने दोस्तों के साथ किसी शादी समारोह में आया था। सूत्रों के अनुसार मृतक डीजे पर भी काम करता था। बताया गया कि सभी ने खाना खाने के बाद सभी दोस्त अपने-अपने घर चले गए। मृतक कब यहां आया आकर उसने फांसी लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली। मृतक के परिवार में बूढ़ी मां है पिता का स्वर्गवास हो चुका है। फिलहाल कारण क्या रहे इस बात की जानकारी लगाई जा रही है। पोस्टमार्टम कराकर शव परिवार के सुपृत किया गया पुलिस हर तरह से आगे की जांच कर रही है। दूसरी तरफ इसे हत्या के तौर पर भी पुलिस देख रही है व जाँच में जुटी है।