Let’s travel together.

मंडीदीप में बच्चों ने संभाला मोर्चा: बाल विवाह रोकने को बने ‘सतर्कता प्रहरी’

0 104

मंडीदीप रायसेन। अक्षय तृतीया के पावन अवसर पर बाल विवाह जैसी कुप्रथा के खिलाफ एक सशक्त पहल देखने को मिली, जहां बच्चों ने खुद आगे आकर “सतर्कता प्रहरी” की भूमिका निभाने का संकल्प लिया। अब बच्चे न केवल जागरूकता फैलाएंगे, बल्कि किसी भी संदिग्ध बाल विवाह की सूचना भी संबंधित विभागों को देंगे।

इस पहल में बच्चों को प्राथमिकता देते हुए उन्हें समाज में बदलाव के सक्रिय भागीदार के रूप में तैयार किया गया है। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने स्पष्ट संदेश दिया—“बाल विवाह को ना कहें, अपने भविष्य को सुरक्षित करें।”

सृजन सोशल पुलिसिंग कार्यक्रम, मंडीदीप के अंतर्गत पुलिस विभाग एवं जस्ट राइट्स फॉर चिल्ड्रन नेटवर्क की साझेदार संस्था कृषक सहयोग संस्थान के सहयोग से बाल विवाह पर कड़ी निगरानी और रोकथाम सुनिश्चित की जाएगी। पुलिस और संस्था मिलकर सूचना तंत्र को मजबूत करेंगे, ताकि समय रहते हस्तक्षेप कर बच्चों का बचपन सुरक्षित रखा जा सके।

संस्थान ने आम नागरिकों से अपील करते हुए कहा— “आप भी जिम्मेदार नागरिक बनें। एक छोटी सी सूचना किसी बच्चे का जीवन संवार सकती है।”

महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबर:

चाइल्ड हेल्पलाइन: 1098

पुलिस सहायता: 112

JRC टोल फ्री: 1800-102-7222

यह पहल न केवल बच्चों को सशक्त बना रही है, बल्कि समाज को भी यह संदेश दे रही है कि बाल विवाह के खिलाफ लड़ाई अब सामूहिक जिम्मेदारी बन चुकी है।

Leave A Reply

Your email address will not be published.

सेवा संकल्प अभियान::सेवा के रंग ,राष्ट्र के संग थीम पर मानव रंगोली का आयोजन     |     गढ़ी में सड़क किनारे नाली निर्माण, पेवर ब्लॉक, यात्री प्रतीक्षालय और स्ट्रीट लाइट की व्यवस्था की मांग     |     नवरात्रि पर रायसेन में 100 स्थानों पर सजेंगे माता रानी के पंडाल, 18 फीट की मां काली और 15 फीट की दुर्गा प्रतिमाएं होंगी स्थापित     |     श्री दुर्गा उत्सव के दौरान नवरात्रि पर्व को लेकर पुलिस ने निकाला फ्लैग मार्च     |     नर्मदा के आंवली और बोरास घाटों पर पितरों के तर्पण के लिए पहुंच रहे श्रद्धालु     |     जरौदा जनसुनवाई में ग्रामीणों का फूटा गुस्सा सौंपा ज्ञापन     |     गोल्डन कैरी पब्लिक हायर सेकेंडरी स्कूल के चार विद्यार्थियों का राज्य स्तरीय रग्बी प्रतियोगिता के लिए चयन     |     स्वामित्व अधिकार अभिलेख निष्पादन एवं पंजीयन योजना के विरोध में रायसेन जिले के पटवारी कलमबंद हड़ताल पर     |     नवरात्रि पर्व एवं दशहरा को लेकर शांति समिति की बैठक हुई संपन्न     |     प्रजापति मूर्तिकारों की कला से सजेगा मां जगदंबे का दरबार, अंतिम रूप देने में जुटे कलाकार     |    

Don`t copy text!
पत्रकार बंधु भारत के किसी भी क्षेत्र से जुड़ने के लिए इस नम्बर पर सम्पर्क करें- 9425036811